एक और महिला की हत्या, सिर के बाल गायब, बिना कपड़ों के नहर में फेंका शव

Spread the love

नवाबगंज क्षेत्र में  नहर में 40 साल की महिला का क्षत-विक्षिप्त शव मिला। वहां से गुजर रहे लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। महिला की पहचान नहीं हो सकी है।  सोमवार दोपहर करीब दो बजे ग्रेम डेम से निकली नहर में गांव बिथरी क्षेत्र में शव पड़ा हुआ मिला। महिला की उम्र 40 से 45 वर्ष के बीच होने का अनुमान है। शरीर पर सिर्फ एक स्वेटर था और सिर के बाल कटे हुए थे। आशंका है कि शव नहर में फेंका गया होगा लेकिन पानी कम होने पर ठहर गई। मौके पर पहुंचे कोतवाल राजकुमार शर्मा ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। पुलिस शव के पहचान की कोशिश की कर रही है। पुलिस के मुताबिक महिला के शरीर से चेहरा पूरी तरह से खत्म हो चुका है। साथ ही शरीर पूरी तरह से फूल गया है।

हाफिजगंज में भी हत्या कर एक महिला का शव फेंका गया था
हाफिजगंज थाना क्षेत्र में लाड़पुर गौंटिया के पास 30 दिसंबर को युवती की हत्या करने के बाद शव ईंट-भट्टे के पास फेंक दिया गया था। युवती की अब तक पहचान नहीं हो सकी। इसके अलावा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पहले भी महिलाओं और युवतियों की हत्या कर शव फेंकने के मामले सामने आ चुके हैं। कई मामलों में पहचान भी नहीं हो सकी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप