बाइक सवार दो युवकों पर पैदल यात्री से मोबाइल फोन छिन्ने का आरोप लगा है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।चुटकी देवरिया किच्छा निवासी मनोज हल्दार पुत्र रंजीत हल्दार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बीतें मंगलवार दोपहर करीब दो बजे वह पैदल नगर निगम से इंद्रा चौराहा की ओर जा रहा था। आरोप था कि इस दौरान बाइक सवार दो युवकों ने पीछे से आकर उसके उपर की जेब में रखा मोबाइल फोन छिन्ने लिया। यह देख एक बाइक सवार दूधियानगर निवासी पुष्पेन्द्र शर्मा पुत्र राम शोभरन ने आरोपी बाइक सवारों का पीछा कर पकड लिया। लेकिन दोनों आरोपी चकमा देकर मौके पर बाइक छोड़कर फरार हो गए। वहीं उनका मोबाइक फोन अपने साथ ले गए। इसके बाद वह बाइक को थाने ले आये। वहीं कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।




