घर से बाहर बुलाकर युवक पर फायरिंग झौंकने का आरोप

रुद्रपुर,  युवक को कॉल कर घर से बाहर बुलवाकर उस पर तंमचे के फायरिंग करने का मामला सामने आ रहा है। इस दौरान युवक की ओर तीन बार तंमचे से फरायरिंग की गई। जिससे वह बाल-बाल बचा। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
भूरारानी निवासी राजू पुत्र राम कुवर साहनी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बीतें 29 अप्रैल रात साढ़े दस बजे वह अपने घर पर सो रहा था। इस दौरान उनके मोबाइल पर तेलमिल परती कालोनी बिलासपुर यूपी निवासी रोहित साहनी का कॉल आया। कॉल उठाने पर रोहित ने उससे कहा कि उसे कोई जरुरी काम है और उसे घर से बाहर मिलने के लिए बुलाया गया। जैसे ही वह घर से करीब 20 मीटर दूर गया। आरोप था कि यहां रोहित ने अपने साथी बिलासपुर निवासीगण सन्नी, राहुल, नामालूम और अन्य पांच युवकों के साथ तमंचा निकाला उसके ऊपर फायरिंग कर दिया। वहीं गोली उसके कंधे के पास से निकल कर पीछे दुकान के शटर में जाकर लगी। यह देख वह अपने घर की ओर भागने लगा। आरोप था कि इस दौरान राहुल और सन्नी ने उस पर फिर फायरिंग की। जिससे वह बाल-बाल बचा। शोर-शराबा होने पर आस-पास के लोगों अपने घरों के बाहर आने लगे। यह देख सभी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद