बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार मां बेटे पर बोला हमला

रुद्रपुर। बीती रात काशीपुर रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार मां बेटे पर हमला कर दिया। हमले में मां बेटे सडक़ पर गिर गये। हमलावर महिला के हाथ से पर्स लूट कर भाग गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही। परिजनों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। जानकारी के मुताबिक एलायंस सिटी वन निवासी दीपांशु पुत्र तेज प्रकाश ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की रात को उसका चचेरा भाई सुनील स्कूटी से मां कमलेश के साथ बुआ के घर भूत बंगला से अपने घर जा रहा। काशीपुर रोड फ्लाईओवर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने स्कूटी को साइड मारी और लोहे की राड से हमला कर दिया। हमले में महिला लहूलुहान हो गई और बेहोश हो गई। सुनील के भी चोटें आई। दीपांशु ने बताया कि कमलेश रानी के हाथ में पर्स था,जो बदमाश लूट कर ले गए। पर्स में मोबाइल, सोने की चेन और 6500 रुपए समेत अन्य सामान था। कमलेश को आवास विकास में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर है। आईसीयू में भर्ती हैं। परिजनों ने एसएसआई कमाल हसन ने बताया कि  एसआई मुकेश मिश्रा को मौके पर जांच के लिए भेजा है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। बताया जाता है कि तेज प्रकाश यूपी के जिला गाजीपुर में जिला कमांडेंट होमगार्ड के पद पर तैनात हैं।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी