बाघ ने फिर एक व्यक्ति को बनाया अपना निवाला
खटीमा। सुरई रेंज में बाघ ने एक व्यक्ति को बनाया अपना निवाला बना लिया। रंजीत पुत्र कांता प्रसाद,निवासी झाऊपरसा बगुलिया रविवार शाम जंगल किनारे सौच के लिए गया था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों व ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू कि लेकिन अंधेरा होने के कारण पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह तड़के लोगो ने जंगल में फिर रंजीत की तलाश शुरू की,खोजबीन पर उन्हें जंगल में रंजीत का बाघ का खाया हुआ शव बरामद मिला।बाघ ने रंजीत के पैर के हिस्से को खा चुका था। घटना की सूचना ग्रामीणों ने आज सुबह रेंज अधिकारी आर एस मनराल वन विभाग को दी जिस पर टीम मौके पर रवाना हो गई। डिप्टी रेंजर सतीश रेखाडी ने बताया शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजन को सौंप दिया जाएगा । मुआवजा देने की कार्यवाही की जाएगी। बताते चले कि इससे पहले भी कई घटनाएं इसी जगह पर हो चुकी है।जंगल किनारे बसे गांव में अक्सर ऐसी घटनाएं होने से ग्रामीण भयभीत है।पूर्व में वन विभाग एक आदमखोर बाघ को पकड़ रानीबाग ले जा चुका है जहा से बाघ को भेज ने कि कार्यवाही की थी।सुरई रेंज में बाघों का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है।