युवक से मारपीट, मोटर साइकिल व मोबाइल लूटने के तीन आरोपी दबोचे

हल्द्वानी। पुलिस ने युवक के साथ मारपीट कर मोटर साइकिल और मोबाइल लूटने वाले तीन आरोपियों को दबोच लिया है। जिन्हें कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। बता दें कि बीते दिवस बद्रीपुरा, तल्ला गोरखपुर निवासी गौरव पांडे पुत्र स्व. नवीन पांडे के साथ मारपीट कर बदमाशों ने बाइक और मोबाइल लूट लिया था। पीडि़त ने पुलिस को तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए कोतवाल हरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। इस टीम ने तीन आरोपियों को जंगलात परिसर हीरानगर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम विराट कपकोटी कपकोटी निवासी तीनपानी बरेली रोड, आराध्या रावत निवासी गली नंबर 2 आदर्श नगर मुखानी व अभय ढ़ैला निवासी न्यू आईटीआई रामपुर रोड बताए हैं। इनके कब्जे से पुलिस ने लूटी गई बाइक संख्या और मोबाइल बरामद कर लिया है। साथ ही उस मोबाइल फोन को भी कब्जे में लिया गया है जिससे आरोपियों ने मारपीट की वीडियो बनाई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें गौरव पांडे पर आराध्या का मोबाइल फोन चोरी करने का शक था। जिसके चलते उसके साथ मारपीट और लूटपाट की गई। पुलिस ने आरोपियों को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली