बाजार में जंगली जानवर दिखने से हड़कंप

Spread the love

रूद्रपुर । गत रात्रि मुख्य बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के समक्ष स्थित पेड़ पर एक ज्रगली जानवर के दिखाई देने से वहां मौजूद लोगों में हडकंप मच गया। मामले की सूचना तत्काल पुलिस व वन विभाग को दी गई। जिनके द्वारा पेड़ पर मौजूद जानवर को पकड़ने में असमर्थता जताने पर लोगों ने दमकल विभाग के कर्मियों को बुलवाया। निके द्वारा पेड़ पर पानी की बौछारें डालने पर जानवर पेड़ पर से उतरकर भाग गया। बताया जाता है कि गत रात्रि करीब नौ बजे कुछ लोगों ने दुर्गा मंदिर के आगे लगे पेड़ पर एक जंगली जानवर को चढ़ा देखा। जिसे देखने वहां लोगों की भीड़ लग गई और जानवर के किसी भी संभावित हमले से उनमें हडकंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने पर मंदिर कमेटी के पदाधिकारी भी मौके पर आ गये। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर दोनों ही विभाग के कर्मी आ पहुंचे। वन कर्मियों ने पेड़ पर चढ़े जानवर को पकडने में असमर्थता जताने पर फायर कर्मियों को बुलाया गया। इसी बीच विद्युत कर्मी भी वहां आ पहुंचे और उन्होंने पेड़ के पास होकर गुजर रही विद्युत लाईन की आपूर्ति बंद कर दी। जिन्होंने आकर पेड़ पर चड़े जानवर के ऊपर पानी की बौछार छोड़ी। जिस पर जानवर पेड़ पर से उतर कर भाग गया। दुर्गा मंदिर कमेटी अध्यक्ष रेनू अरोरा, गुरूशरण बब्बर, चेतन धीर, देूवेन्द्र कुकरेती, पं. नवीन मिश्रा, अकुल बांगा आदि ने दमकल, वन व पुलिस विभाग का आभार व्यक्त किया।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप