बाहुबली नेता अकबर अहमद डंपी समेत 7 लोगों पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज

Spread the love
बाहुबली नेता अकबर अहमद डंपी समेत 7 लोगों पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज
नैनीताल। संपत्ति खुर्द बुर्द और जाली दस्तवेजों से खरीद फरोख्त करने के आरोप में यूपी के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद अकबर अहमद डंपी सहित सात लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
गौला पुल काठगोदाम निवासी हसमत अली वक्फ बोर्ड के सचिव हैं। भवाली थाने में दी तहरीर में हसमत अली ने बताया है कि विसारतगंज रामगढ़ में वक्फ की 28 एकड़ जमीन है। जमीन वक्फ के नाम पर रजिस्टर्ड है। आरोप लगाया कि पूर्व सांसद व बाहुबली नेता अकबर अहमद डंपी निवासी सिडार लॉज रामगढ़ ने फर्जी दस्तावेजों को लगाकर भूमि अपने नाम कर ली।
इसके अलावा आशीष गुप्ता निवासी तिकोनिया, चंदन सिंह निवासी सुंदरखाल, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, हेमंत सिंह बिष्ट, हेमंत सिंह ढेला, मोहन बहादुर ने भूमि की गलत तरीके से खरीद फरोख्त की। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। सीओ भवाली नितिन लोहनी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 415, 416, 417, 419, 420, 463, 464, 465, 467, 470, 471 व वक्फ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप