बीड़ी मांगने को लेकर हुआ दो मजदूरों में विवाद गुस्साए एक मजदूर ने धारदार हथियार से रेत दिया दूसरे मजदूर का गला पेट में भी कर दिए कई हमले, आरोपी फरार

Spread the love

बीड़ी मांगने को लेकर हुआ दो मजदूरों में विवाद
गुस्साए एक मजदूर ने धारदार हथियार से रेत दिया दूसरे मजदूर का गला
पेट में भी कर दिए कई हमले, आरोपी फरार
सितारगंज। शहर में बीड़ी मांगने को लेकर मजदूरों में विवाद हो गया। गुस्साए एक मजदूर ने पास की दुकान से धारदार हथियार लेकर दूसरे मजदूर का गला रेत दिया। उसके पेट में भी कई हमले कर दिए। जिससे मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। सार्वजनिक हत्याकांड के बाद आसपास सनसनी फैल गई। हत्या करने के बाद आरोपी मजदूर फरार हो गया।
जेल कैंप रोड के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान के सामने मुख्य सड़क पर अस्थाई रूप से मजदूर चौक है। बुधवार की सुबह रोजाना की तरह सैकड़ों मजदूर यहां मजदूरी में जाने के लिए इंतजार कर रहे थे। सुबह करीब पौने आठ बजे मजदूरों में बीड़ी को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान हनीफ निवासी इस्लामनगर से धक्का मुक्की हो गयी। रंजन सैनी पुत्र मिश्री लाल हाल निवासी गणेश मंदिर स्थायी निवासी पीलीभीत बीच बचाव करने लगा। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार हनीफ वहां से चला गया। कुछ ही देर में वो अपने हाथ में धारदार हथियार लेकर आ गया। उसने रास्ते में मिले रंजन सैनी पर हमला कर दिया। मौके पर उसका गला रेंत दिया। पेट में कई वार कर दिये। तड़पता हुए रंजन ने दम तोड़ दिया। इसके बाद हनीफ दूसरे लोगों को ऽोजने लगा। उन्होंने भागकर जान बचाई। इस दौरान मजदूर स्टैंड पर दहशत फैल गई। दिनदहाड़े हुए हत्याकांड से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल रंजन सैनी को सरकारी अस्पताल में पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने रंजन सैनी को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजलाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं रंजन सैनी की मृत्यु की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने मजदूरी स्टैंड से रंजन सैनी का थैला अपने कब्जे में लिया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी