युवती से बातचीत ना होने के चलते युवक ने उठाया खौफनाक कदम युवती के समझाने के बाद भी नहीं माना युवक

युवती से बातचीत ना होने के चलते युवक ने उठाया खौफनाक कदम

युवती के समझाने के बाद भी नहीं माना युवक

वीडियो कॉल में फांसी के फंदे में झूलकर दे दी अपनी जान
देहरादून। बीटेक की पढ़ाई कर रहे एक युवक ने फांसी के फंदे में झूल अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। मामला प्रेम प्रसंग का है। युवती से बातचीत ना होने के चलते युवक ने ये खौफनाक कदम उठाया।
मामला देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुभम पुत्र रविंद्र प्रताप सिंह निवासी मुजफ्फरपुर बिहार प्रेमनगर क्षेत्र के तुलाज इंस्टीट्यूट से बीटेक प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था।और वह एक युवती को पसंद करता था। लेकिन कुछ दिन पहले युवती ने बात करनी बंद कर दी और शुभम को ब्लॉक कर दिया । इसके बाद शुभम काफी उदास और परेशान रहने लगा। बीते दिन जब उसके रूम में रह रहा साथी बाहर घूमने के लिए गया हुआ तो उसने एक स्टेटस अपलोड किया और उसमें युवती से प्रेम का जिक्र करते हुए नस काटने की बात कही। जब युवती के अन्य दोस्तों ने स्टेटस देखा तो उन्होंने युवती को यह बात बताई और युवती ने तुरंत शुभम को अनब्लॉक कर वीडियो कॉल में समझाया कि वो ऐसा कदम ना उठाए और कहा कि ऐसा करके वो उसे ब्लैकमेल कर रहा है इस बात को सुनते ही शुभम को गुस्सा आ गया और उसने बिना कुछ सोचे समझे पंखे में रस्सी डालकर मौत को गले लगा लिया। यह सब देखकर युवती ने शुभम के दोस्त को फोन कर बात बताई । जब तक दोस्त व अन्य साथी शुभम के रूम में पहुंचे तब तक बहुत देर हो चुकी थी । अन्य साथियों ने पुलिस को फोन किया, दरवाजा तोड़कर शुभम के शव को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया ।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद