बूथ का कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की नींव: महेन्द्र भट्ट

Spread the love
रुद्रपुर। उधम सिंह नगर दौरे पर आये भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट लगातार पूरे जिले में विधानसभा वार बूथ सशक्तिकरण अभियान की बैठक ले रहे है , वही इस बैठक के  क्रम में आज भाजपा जिला कार्यालय बिगवाड़ा में रुद्रपुर विधानसभा की बूथ सशक्तिकरण अभियान की बैठक का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया, वही बैठक में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का जिला कार्यालय पहुँचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमालाओं से स्वागत किया गया और साथ ही महिलाओं द्वारा तिलक लगाकर उनका अभिनदंन किया। बैठक में स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने दिया उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी  का यह बूथसशक्तिकरण अभियान संगठन को बूथ स्तर पर खड़ा करने और संगठन को बूथ तक लाने के लिये सबसे महत्वपूर्ण कार्य है जो प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिया गया है, कमल जिंदल ने कहा पार्टी द्वारा जो लक्ष्य दिया गया है उसको समय रहते पूर्ण करने का प्रयास किया जायेगा। वही इन बूथ की टीम के आधार पर ही आने वाले लोकसभा चुनाव व निकाय चुनाव की विजय श्री सुनिश्चित होगी।
बैठक में मुख्यवक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने आये प्रदेश संगठन के मुखिया महेश भट्ट ने बूथ सशक्तिकरण अभियान में  कहा भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है जो अनवरत अपने संगठन को मजबूत करने के लिये वर्षभर कार्य करती रहती है वही संगठन की रचना का सबसे महत्वपूर्ण और कारगर कार्य बूथों की टीम का गठन ही है इसलिए हमने पूरे प्रदेश में बूथ सशक्तिकरण अभियान चला रखा है जिसका लक्ष्य है कि आने वाले पार्टी के स्थापना दिवस से पूर्व बूथ की टीम ओर पन्ना प्रमुख की के गठन का कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य दिया है और अधिकांश क्षेत्रो में यह कार्य काफी हद तक पूर्ण होने की ओर है , भट्ट ने कहा भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता अपनी पूरी ईमानदारी निष्ठा से पार्टी के लिये समर्पित रहता है और उसकी  इस निष्ठा का ही परिणाम है कि आगे जाकर वही कार्यकर्ता एक गांव के प्रधान से लेकर विधायक सांसद या मंत्री बन जाता है। भारतीय जनता पार्टी में ही सम्भव है कि यह बूथ का अध्यक्ष भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन  सकता है, भट्ट ने कहा G20 की अध्यक्षता भारत कर रहा है हम सबके के लिये गर्व की बात है । जो देश और राज्य के विकास की तस्वीर बदलने का कार्य करेगा।

 वही बैठक में बूथ सशक्तिकरण अभियान के विधानसभा सयोजक विधायक शिव अरोरा ने कहा हमारी सबसे बड़ी ताकत हमारे कार्यकर्ता है जो हर चुनाव में बूथ पर संघर्ष कर अपने बूथ को जिताने के लिये दिन रात एक कर देते है और निश्चित रूप से बूथ जीता तो चुनाव जीता यह मंत्र कारगर साबित होता है आने वाले समय मे देश के आम चुनाव होने है जिसके लिये संगठन द्वारा लगातार बूथों की संचरना का कार्य दिया गया है विधायक ने प्रदेश अध्यक्ष को आश्वस्त किया जल्द ही बूथ तक कि टीम गठन का कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा, विधायक शिव अरोरा ने कहा अभी हाल ही में राज्य की धामी सरकार ने अपने एक साल नई मिसाल के रूप में पूरे किये है जिसमे कई महत्वपूर्ण फसलें राज्य हित मे लिये गये जो उत्तराखंड को विकसित राज्य बनने में मददगार साबित होगा। एक साल पूरे होने पर हमको अपनी सरकार की उपलब्धि को घर घर बूथ स्तर तक लेकर जाना चाहिए जिससे भाजपा से ओर अधिक लोग जुड़े ओर सरकार की योजना का लाभ भी सीधे आमजन को मिले। वही बैठक में जिला के सह प्रभारी व प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक ने बैठक में उपस्थित लोगों का मंडलवार व्रत लिया और बैठक की योजना रचना को कार्यकताओ को बताया। वही बैठक का संचालन जिला महामंत्री अमित नारग द्वारा किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, धीरेंद्र मिश्रा, मेयर रामपाल मण्डल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता, हरीश भट्ट, धर्म सिंह, हरीश खनवानी, श्रीकांत राठौर, जुल्फिकार अली, रश्मि रस्तौगी, सुनील ठुकराल, राजेश जग्गा, राधेश शर्मा, सोनू अनेजा, शम्मी गुप्ता, रामप्रकाश गुप्ता, स्वाति शर्मा, ममता त्रिपाठी, संजय हलदार, मुकेश पाल, गिरीश पाल, अजीत शाह,शालनी बोरा, आयुष चिलाना, जगदीश विश्वास व अन्य लोग मौजूद रहे।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप