बेटे की हत्या करने वाले पिता को  पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

नानकमत्ता। बेटे की चाकू मारकर हत्या करने वाले पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात सितारगंज ग्राम लालपुर निवासी हाल में गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के सेवादार सलविंदर सिंह उर्फ छिंदा पुत्र जागीर सिंह का अपने बेटा दलजीत सिंह से बरामदे में पंखे के सामने सोने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पिता और पुत्र दोनों में हाथापाई हो गई। पिता सलविंदर सिंह उर्फ छिंदा ने अपने बेटे दलजीत सिंह को सीने पर चाकू मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। परिजनों ने आनन फानन में उपचार के लिए नागरिक चिकित्सालय खटीमा ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के छोटे भाई गुरजीत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बेटे की चाकू मारकर हत्या करने वाले पिता सलविंदर सिंह उर्फ छिंदा को गुरुद्वारा से ही गिरफ्तार कर लिया। थाना अध्यक्ष देवेंद्र गौरव ने बताया कि घटना में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां उसे जेल भेज दिया।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सुस्तपुलिस-सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

    Spread the love

    Spread the loveसुस्तपुलिस  सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम -पंतनगर-रुद्रपुरमें बनाया दो घरों को निशाना-तहरीरके आधार पर मुकदमा हुआदर्ज   रुद्रपुर। थाना पंतनगर और कोतवाली रुद्रपुर इलाके में…

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर : पिछले एक माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद अचानक पुलिस आयी और रोडवेज के समीप रवींद्रनाथ टैगोर प्रतिमा के नीचे चल रहे बंगाली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुस्तपुलिस-सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    फर्जी दस्तावेज लगाकर हड़पे 5.55 लाख    किसान को दिया मोटे मुनाफे का प्रलोभन  पीड़ित ने एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित