बेरोजगारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या   

बेरोजगारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या पिता को कमरे में फांसी पर लटका देख पुत्रियों की निकल गई चीख
रुद्रपुर। बेरोजगारी से तंग आकर एक व्यक्ति ने अपनी ससूराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव अपने कब्जे में लिया और पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिसजवाया।

जानकारी के अनुसार 38 वर्षीय मुनेंद्र गिरी मूल निवासी थाना वजीरगंज बिसौली बदायूं यहां हरिनगर स्थित अपनी ससुराल में परिवार सहित रहता था। उसकी तीन पुत्रियां एवं गर्भवती पत्नी है। बताया जाता है कि आज प्रातः जब उसकी पुत्रियां स्कूल जाने के लिए तैयार होने कमरे में गई तो उन्होंने अपने पिता को कमरे में फांसी पर लटका देखा। शोर का आवाज सुनकर परिजनों के साथ ही आस पड़ोस के लोग भी आ पहुंचे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। फंदे उतार कर मुनेन्द्र को तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के साले प्रमोद ने बताया बताया कि मृतक मुनेन्द्र काम की तलाश में घूमता रहता था। काम कभी मिल गया तो कर लिया नहीं तो मायूस होकर घर वापस आ जाता था। इससे वह हमेशा मानसिक तनाव में रहता था। एसआई विपुल जोशी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद शव को पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम को भेजा।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    नेपाल पहुंचने के बाद युवती ने कथित रूप से कारोबारी को फोन कर चोरी की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बरामद माल का आधा हिस्सा रुद्रपुर में पुलिस ने…

    You Missed

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा