भव्य होगा रम्पुरा में प्रथम बार हो रहा सामूहिक विवाह कार्यक्रमः ठुकराल सामूहिक विवाह को लेकर पूर्व विधायक ने की पत्रकार वार्ता

भव्य होगा रम्पुरा में प्रथम बार हो रहा सामूहिक विवाह कार्यक्रमः ठुकराल
सामूहिक विवाह को लेकर पूर्व विधायक ने की पत्रकार वार्ता
आम जनता से भी की सहयोग देने के साथ ही बेटियों को आशीर्वाद देने की अपील
रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि चार जून रविवार को सद्गुरु कबीर साहेब के 625 में प्रकट दिवस पर सर्व समाज के सहयोग से रम्पुरा में प्रथम बार भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य रहेंगे। वहीं अिऽल भारतीय युवा कोली समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर ऽेमचंद कोली भी विवाह कार्यक्रम में पहुंचकर बेटियों को अपना आशीर्वाद देंगे।
गुरुवार को रम्पुरा स्थित दुर्गा मंदिर धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने बताया कि चार जून को कबीर पंथी समाज चार बेटियों का सामूहिक विवाह कराने जा रहा है। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई हैं। चार जून सुबह 11 बजे चाराें बेटियों की बारात रम्पूरा स्थित शिव मंदिर पहुंचेगी। यहां से चौरासी घंटा मंदिर हुए कटोरी मंदिर से कार्यक्रम स्थल सामुदायिक भवन दुर्गा मंदिर वार्ड नंबर 24 में पहुंचेगी, वहां सभी अतिथियों एवं बारात का भव्य स्वागत होगा।  तत्पश्चात वैवाहिक कार्यक्रम के अनुसार जयमाला एवं फेरों का कार्यक्रम किया जाएगा।  बेटियों को आशीर्वाद देने अिऽल भारतीय कोली / कोरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर ऽेमचंद कोली अपने पदाधिकारियों के साथ रुद्रपुर पहुंचेंगे। श्री ठुकराल ने कहा कि रुद्रपुर के रम्पुरा में बड़ी संख्या में कोली/कोरी समाज के लोग निवास करते हैं। यह पहली बार सभी के सहयोग से सामूहिक विवाह कार्यक्रम हो रहा है। श्री ठुकराल ने भी जनता से अपील की है कि वह भी सामूहिक विवाह कार्यक्रम में अपना सहयोग देकर बेटियों को अपना आशीर्वाद दें।
कार्यक्रम संयोजक हिम्मतराम कोली ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का विशेष सहयोग के साथ-साथ वरिष्ठ समाजसेवी भारत भूषण चौक चुछ और संजीव गुप्ता के सहयोग से कार्यक्रम हो रहा है। बताया कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम के साथ-साथ सदगुरु कबीर साहेब की प्रतिमा पर प्रातः 8ः00 से संत कबीर साहेब की चौका आरती एवं सत्संग का आयोजन किया जाएगा तत्पश्चात नव दंपतियों को बाहर से आए संतों द्वारा नाम दान भी दिया जाएगा। कार्यक्रम में मातृशत्तिफ़ का भी विशेष योगदान होगा। इस मौके पर समाजसेवी संजय ठुकराल, भारत भूषण चुघ, वरिष्ठ समाज सेवी संजीव गुप्ता, पूर्व अधिशासी अधिकारी नत्थू लाल कोली,  शैलेंद्र कोली, कोमिल राम कोली, हरिराम कोली अजय सिंह, डा- त्रिलोक कोली, पृथ्वी समेत अनेक लोग उपस्थित थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली