भाजपा में शामिल हो सकते हैं सुशील गाबा ?

रुद्रपुर । निकाय चुनाव से पहले रुद्रपुर की राजनीति में बड़ी हलचल होने की खबरें आ रही हैं। सूत्रों की माने तो एक कांग्रेस नेता भाजपा का दामन थाम सकते हैं। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। भगत सिंह चौक पर इस संबंध में एक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाना है। उत्तराखंड में इसी साल निकाय चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले राजनीतिक नेताओं के दल बदलने की खबरें आती ही हैं। इस बार भी यह खबर जिला मुख्यालय रुद्रपुर से मिलने की संभावना बन रही है। सूत्रों की माने तो रुद्रपुर युवा कांग्रेस नेता सुशील गाबा भाजपा की तरह आकर्षित हैं। कहा जा रहा है कि सुशील गाबा लंबे समय से कांग्रेस से त्रस्त हो चुके हैं। वो लगातार नई संभावनाओं को तलाश रहे हैं। खबर है कि अब उनकी तलाश पूरी हो गयी है। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो कांग्रेस नेता सुशील आज या कल तक भाजपा के हो जाएंगे। हालांकि, इस संबंध में अभी उनकी ओर से कोई औपचारिक बयान नहीं आया है। लेकिन फिर भी राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा खूब है कि सुशील का दिल कांग्रेस से भर गया है और वो जल्द ही भाजपा का झंडा थाम आगे की पारी खेलेंगे। इस चर्चा से शहर का राजनीतिक बाजार काफी गर्म है। फिलहाल, अगर ऐसा होता है तो इसका फर्क निकाय चुनाव पर काफी पड़ेगा।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली