भारत बदल रहा है, यूपी का विकास मेरी जिम्मेदारी: मोदी

Spread the love

भारत बदल रहा है, यूपी का विकास मेरी जिम्मेदारी: मोदी
यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के मंच से उद्योगपतियों को किया सम्बोधित
लखनऊ। यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्योगपतियों को सम्बोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि मैं आप सबका स्वागत करता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि मुझे यूपी की जनता ने देश के पीएम की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जाना मेरी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले तक भारत की पहचान विश्व में एक ऐसे देश की थी जो पिछड़ा हुआ था। लेकिन सरकार ने अपनी नीतियों में बदलाव कर उद्योग और इंफ्रास्टक्चर के क्षेत्र में आज भारत को बुलंदियों पर पहुंचा दिया।
पीएम मोदी ने कहा कि यूपी का विकास कई देशों से भी ज्यादा हुआ है। उन्होंने कहा कि यूपी अब बीमारू राज्य न होकर लीडिंग राज्य बन चुका है। पीएम मोदी ने कहा शिक्षा, उद्योग, सहित कई क्षेत्रों में यूपी ने अपने झंडे गाड़े हैं। उन्होंने सीएम योगी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार ने नियमों में परिवर्तन कर उद्योगों को बढ़ावा दिया। यहां सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर का ऐसा बेजोड़ संगम है कि निवेशक लगातार यहां आना चाहते हैं। पीएम ने कहा कि सरकार ने बजट में मोटे अनाज को विश्वस्तर पर ले जाने के लिए योजना बनाई है।
उन्होंने कहा कि यूपी आज गुडगवर्नेंस के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार यूपी में विकास को आगे ले जा रही है। पीएम ने कहा आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नदी परिवहन और डिफेंस कॉरिडोर के लिए जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत अगर आज दुनिया के लिए ब्राइट स्पॉट है तो उसे उत्तर प्रदेश ही पहचान दिला रहा है। पीएम ने कहा कि भारत कोरोना और युद्ध के शॉक से निकलकर आगे बढ़ चुका है। पीएम मोदी ने कहा कि यहां होने वाला निवेश उत्तर प्रदेश की दिशा बदल देगा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप