भूकंप के तेज झटकों से मची अफरा तफरी,घरों से निकले लोग रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई  

रुद्रपुर। मंगलवार को दोपहर भूकंप के कई तेज झटकों से उत्तर भारत की पूरी धरती डोल गई। अचानक भूकंप आने से लोग अपने घरों और कार्यालयों से बाहर निकल आये। भूकंप के झटके काफी तेज थे जिससे लोगों में भय का माहौल पैदा हो गया।

आज मंगलवार दोपहर उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। एकाएक हुई इस प्राकृतिक घटना से लोगों में दहशत व्याप्त हो गई। दोपहर करीब 2ः52 पर अचानक कुर्सी,मेज, पंखे और बाहर लगे बोर्ड भी तेजी से झूलने लग गये। यहां तक की कई बिल्डिंगें भी हिलती हुई नजर आई। लोगों को समझते देर नहीं लगी कि यह भूकंप के झटके हैं और सभी घरों और दुकानों से बाहर आकर खड़े हो गए। कुछ सेकंड तेजी से आए भूकंप के झटके कुछ देर बाद शांत हो गए और लोगों ने राहत की सांस ली। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई है। वहीं, भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे नेपाल में था। उत्तराखंड में मंगलवार दोपहर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। दोपहर करीब दो बजकर 52 मिनट पर पहाड़ से मैदान तक भूकंप महसूस हुआ। राजधानी देहरादून समेत, श्रीनगर, उत्तरकाशी, टिहरी व पूरे कुमाऊं मंडल में भूकंप आया। इस दौरान करीब पांच सेकंड तक धरती हिलती रही। हालांकि अभी तक कहीं से भी किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। जानकारी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 रही। वहीं, भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे नेपाल में था। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों और कार्यालयों से बाहर निकल गाए।

 

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    नेपाल पहुंचने के बाद युवती ने कथित रूप से कारोबारी को फोन कर चोरी की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बरामद माल का आधा हिस्सा रुद्रपुर में पुलिस ने…

    You Missed

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा