भूतबंगला में पेंट की दुकान में भीषण आग,  लाखों का अनुमान

भूतबंगला में पेंट की दुकान में भीषण आग,  लाखों नुकसान गोदाम व मकान भी स्वाहा, आठ दमकलों बुझा रहीं आग

रूद्रपुर। किच्छा रोड पर बाल्मीकि द्वार के समीप आज सुबह एक पेंट की दुकान में भीषण आग लग गई, जिससे दोमंजिला दुकान और दुकान के पीछे स्थित उनका आवास जल कर स्वाहा हो गया। दमकल विभाग की आठ से अधिक गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। आग से बड़ा नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार शांति कालोनी निवासी इकरार की किच्छा रोड हाईवे पर कुष्ठ आश्रम के सामने पेंट और फर्नीचर की दुकान है। शनिवार को दुकान में अचानक आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें और धुंआ तेजी से उठने लगी। जिससे पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गयी। सूचना पर दमकल के दो वाहन आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गये। घंटों की मशक्कत के बाद आाग को काबू किया गया। तब तक दुकान में रखा लाखों का पेंट व अन्य समान जलकर राख हो गया। अग्निकाण्ड के दौरान मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गयी। इस दौरान किच्छा रोड पर आवाजाही भी प्रभावित हुई। भीड़ को हटाने में पुलिस को भी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने बमुश्किल यातायात सुचारू कराया। इस दौरान महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा, अनिल शर्मा समेत तमाम जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने अग्निकाण्ड पीड़ित को ढांढस बंधाया। अग्निकाण्ड का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। आग की सूचना पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और संजय ठुकराल मौके पर पहुंच गए। दुकान मालिक का कहना था कि कल ही लाखों रुपए का पेंट आया था। कई दमकलों की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया जा सका। डेढ़ करोड़ की क्षति का अनुमान है।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी