भ्रष्टाचार के खिलाफ हिन्दू जागरण मंच का प्रदर्शन, पुतला फूंका

Spread the love

रूद्रपुर। हिंदू जागरण मंच के बैनर तले रविवार को कार्यकर्ता डीडी चौक पर एकत्रित हुए और भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार का पुतला दहन भी किया।  इस मौके पर कार्यकर्ताओं का आरोप है कि देहरादून के डालनवाला क्षेत्र स्थित एमडीडीए कॉलोनी में ईडब्ल्यूएस के फ्लैटों में जिस तरह से अवैध मस्जिद संचालित की जा रही है और उसको एमडीडीए सचिव  द्वारा संरक्षित किया जा रहा है। जिसके खिलाफ हिंदू जागरण मंच पिछले एक माह से पूरे प्रदेश में व्यापक विरोध प्रदर्शन कर रहा है।  जिलाधिकारी देहरादून द्वारा उक्त परिसर को सीज करने के आदेश भी दिए गए थे। जिसको  दरकिनार कर मस्जिद संचालक को एक सप्ताह का समय दे दिया गया।  पिछले दिनों मंच द्वारा सचिवालय का घेराव किया गया। जिसकी प्रतिक्रिया पूरे देश में अलगाववादी विचार रखने वाले सामाजिक संगठनों लोगों व नेताओं द्वारा भी की गई।  जिससे प्रदेश में लैंड जिहाद का संचालन करने वाले लोगों व अलगाववादी शत्तिफ़यों का गठजोड़ स्पष्ट हुआ है।  जिनको भ्रष्टाचार के कारण शासन व प्रशासन का समर्थन व सहयोग प्राप्त हो रहा है। पिछले एक माह से चल रहे व्यापक विरोध प्रदर्शन व आंदोलन के बाद भी भ्रष्ट अधिकारियों पर कोई कार्यवाही ना होना यह प्रमाणित करता है कि भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण शासन के स्तर से ही नहीं बल्कि सरकार के स्तर से भी है ।  उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 13 सितंबर तक एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया को निलंबित नहीं किया गया तो 14 सितंबर को विभागीय मंत्री का पुतला दहन किया जाएगा । यदि विभागीय मंत्री का पुतला दहन होने के बाद भी सरकार ने संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं तो 20 सितंबर को मुख्यमंत्री कार्यालय का घेराव किया जाएगा । इस अवसर पर नगर संयोजक हिंदू जागरण मंच राधे राजा, चन्द्रपाल मौर्य, सुनील, राहुल, अंकित, अतुल, राजकुमार, राजेन्द्र, सागर, सुमित, हिमांशु, सूरज, आदि लोग थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी