रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण प्रारंभ करने की मांग को लेकर एडीएम को सौंपा ज्ञापन

रुद्रपुर। छतरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर प्रस्तावित रेलवे ओवर ब्रिज बनने के संस्तुति के बाद भी निर्माण कार्य में देरी होने के चलते हजारों यात्रियों को प्रतिदिन जाम का सामना करना पड़ता है, सिडकुल तथा जिला मुख्यालय नजदीक होने के चलते इस मार्ग पर जाम के चलते बहुत ज्यादा यातायात प्रभावित होता है।  जनता की परेशानियों और लगातार उठ रहे आवाज को देखते हुए आज हम जिलाधिकारी के नाम से ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में अपर जिलाधिकारी से मुलाकात कर इस निर्माण कार्य को जल्द प्रारंभ करने की मांग की।  अपर जिलाधिकारी ने तत्काल पीडब्ल्यूडी XEN से टेलीफोन पर संपर्क किया और निर्माण कार्य के देरी होने का कारण पूछा। तब विनोद प्रसाद डबराल ने कहा हरियाणा के खन्ना कंस्ट्रक्शन कंपनी को कॉन्ट्रैक्ट मिला है, अभी साइल टेस्टिंग का काम चल रहा है जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।

उन्होंने अपर जिलाधिकारी से कहा कि एक महीने के भीतर अगर निर्माण कार्य नहीं हुआ तो हम फिर से आंदोलन पर बैठेंगे।  और इसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पंत, फरमान सिद्दीकी, शैलेंद्र प्रताप सिंह, मंगल सिंह, विजय सिंह, गणेश सरकार तपन सरकार आदि उपस्थित थे।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी