महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस ने दहन किया राज्य सरकार का पुतला  

Spread the love

किच्छा। महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष सिमरनजीत कौर की अगुवाई में तमाम महिलाओं ने राज्य सरकार का पुतला दहन किया।
उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस के आह्वान पर नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सिमरनजीत कौर के नेतृत्व में दर्जनों महिलाऐ जुलूस के रूप में सड़कों पर नारेबाजी करते हुए एमपी चौक पर पहुंची तथा केन्द्र एवं राज्य सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए राज्य सरकार का पुतला दहन किया। कांग्रेस महिला नगर अध्यक्ष सिमरनजीत कौर ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार ने महंगाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये है आम आदमी का जीना मुहाल हो गया। महंगाई की मार झेल रहे मध्यम एवं गरीब परिवारों का बजट गड़बड़ा गया है जिससे नियमित चूल्हे जलने मुश्किल हो गए हैं। देश की जनता कह रहीं हैं कि केन्द्र सरकार महंगाई कम करें परन्तु मोदी सरकार का कहना है कि महंगाई कम करने के लिए बजट नहीं है। सिमरनजीत कौर ने कहा कि मोदी सरकार कहती हैं कि महंगाई कम करने वाला बजट अपने मित्रों का 11 लाख करोड़ रुपए माफ करने में लगा दिया। सिमरनजीत कौर ने कहा कि केन्द्र सरकार पूंजीपतियों को गुलामी कर रही है। महंगाई कम करो और भाजपा सरकार कह रही है इसे कम करने के लिए हमारे पास बजट नहीं है प्रदेश की महिलाएं पूछती है कि आपका बजट कहां गया मोदी सरकार कहती है  हमारा बजट गया मित्रों के पास जिनका हमने 11 लाख करोड़ रुपए का कर्जा माफ कर दिया आगे बोलते हुए सिमरनजीत कौर ने कहा मोदी सरकार पूंजीपतियों की गुलामी कर रही है। पुतला दहन करने वालों में प्रदेश महासचिव सुनीता कश्यप, प्रेमा भट्ट ,हेमा नेगी ,फूलारानी पुष्प लता तिवारी सुधा जोशी संतोष सक्सेना ममता रानी गीता सकसेना, भारती देवी पुष्पा देवी फूलमती पावती, सोनी बोरा प्रेमा  गंगवार कमलेश चरणजीत कौर, रेशमा पाल, सितारा, मीरा, आशा  आदि थी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर – थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक दबंग परिवार की दबंगई के आगे पुलिस भी नतमस्तक हो गई। यहीं कारण है कि जनवरी माह में एक महिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी