महानगर कांग्रेस का स्टेट बैंक पर धरना-प्रदर्शन  

महानगर कांग्रेस का स्टेट बैंक पर धरना-प्रदर्शन
रुद्रपुर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर महानगर कांग्रेस कमेटी ने भारतीय स्टेट बैंक इंदिरा चौक स्थित मुख्य शाखा के सामने केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा अपने उद्योगपति मित्रों की कंपनियों को बचाने के लिए भारतीय बैंकों द्वारा जबरन निवेश करा आम आदमी के खून पसीने की कमाई को झोंकने का आरोप लगा प्रदर्शन किया।  इस मौके पर महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मित्रों को बचाने के लिए सरकारी बैंकों और एलआईसी का दुरुपयोग कर अडानी की कंपनियों में आम आदमी का मेहनत का पैसा लगवा रहे हैं जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।देश की सरकार के साथ धोखा किया है। जिसकी पूर्ण रूप से जांच की जानी चाहिए और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। लेकिन भाजपा की नरेन्द्र मोदी सरकार उनको बचाने का प्रयास कर रही है। सरकारी बैंकों में जो पैसा है वो  देश के हर आम व्यक्ति का पैसा है लेकिन नरेंद्र मोदी जानबूझकर आम आदमी के पैसे को उनकी कंपनियों में झोंकने में लगे हुए हैं और अपनी मित्रता निभा रहे हैं।  कांग्रेस पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है अगर सरकारी बैंकों का एक पैसा भी अब अदानी समूह में लगाया गया तो कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी। इस दौरान हरीश बावरा  महिला कांग्रेस अध्यक्ष मोनिका ढाली, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मोनू निषाद, महामंत्री राजीव कामरा, विजय अरोरा,उमा सरकार,सुमित राय, पार्षद सौरव शर्मा, रामप्रसाद,उमर अली,खगोपति विश्वास, संजीव रस्तोगी, फूदेना साहनी, अहमद वीरेंद्र शर्मा कमलेश गुप्ता आदि मौजूद थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली