महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट के सुरेश सिंघल बने निर्विरोध अध्यक्ष ट्रस्ट के सुरेश जैन बने महामंत्री व कपिल मित्तल चुने गए कोषाध्यक्ष

Spread the love
महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट के सुरेश सिंघल बने निर्विरोध अध्यक्ष
ट्रस्ट के सुरेश जैन बने महामंत्री व कपिल मित्तल चुने गए कोषाध्यक्ष
सितारगंज। महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट के अध्यक्ष, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। मुख्य चुनाव अधिकारी रतनलाल गुप्ता के देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। इस दौरान नवनिर्वाचित तीनों पदाधिकारियों का ट्रस्ट के अन्य सदस्यों ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। तीनों पदाधिकारियों ने ट्रस्ट हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
मुख्य चुनाव अधिकारी रतन लाल गुप्ता के नेतृत्व में पूर्व के कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त होने के पश्चात, रविवार को महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट परिसर में चुनाव प्रक्रिया आरंभ हुई। अध्यक्ष, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष पद पर नियत समय तक, एक-एक ही आवेदन मिला। मियाद समाप्त होने के पश्चात मुख्य चुनाव अधिकारी ने अध्यक्ष पद पर सुरेश सिंघल, महामंत्री पद पर सुरेश जैन एवं कोषाध्यक्ष पद पर कपिल मित्तल की ताजपोशी कर दी। इससे पूर्व, पूर्व कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग ने विगत 3 वर्षों के आय एवं व्यय के लेखा-जोखा मौजूद ट्रस्टीयों के समक्ष रखा। नवनियुक्त तीनों पदाधिकारियों ने सभी ट्रस्टीयों का आभार जताते हुए कहा कि, ट्रस्ट हित में सदैव अपने दायित्वों का निर्वहन, पूर्ण निष्ठा के साथ करते रहेंगे। संचालन अनिल गर्ग ने किया। इस मौके पर शिव कुमार मित्तल, रोशनलाल अग्रवाल, राजाराम सिंघल, केबी अग्रवाल, लक्ष्मण अग्रवाल, महेश मित्तल, सुधीर मित्तल, सत्यनारायण जैन, शिवचरण जिंदल, बिशन स्वरूप जिंदल, दयाराम जिंदल, महेंद्र सिंघल, हर कुमार गर्ग, दीपक गोल्डी, मंजू अग्रवाल, रोहतास अग्रवाल, सुरेश मित्तल, यादराम गुप्ता, मदन जिंदल आदि मौजूद थे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सुस्तपुलिस-सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

    Spread the love

    Spread the loveसुस्तपुलिस  सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम -पंतनगर-रुद्रपुरमें बनाया दो घरों को निशाना-तहरीरके आधार पर मुकदमा हुआदर्ज   रुद्रपुर। थाना पंतनगर और कोतवाली रुद्रपुर इलाके में…

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर : पिछले एक माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद अचानक पुलिस आयी और रोडवेज के समीप रवींद्रनाथ टैगोर प्रतिमा के नीचे चल रहे बंगाली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुस्तपुलिस-सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    फर्जी दस्तावेज लगाकर हड़पे 5.55 लाख    किसान को दिया मोटे मुनाफे का प्रलोभन  पीड़ित ने एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित