महाविद्यालय में छात्रों की प्राचार्य से ठनी, प्राचार्य पर अभद्रता का आरोप महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर धरने पर बैठ गए  

Spread the love

महाविद्यालय में छात्रों की प्राचार्य से ठनी, प्राचार्य पर अभद्रता का आरोप महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर धरने पर बैठ गए  विधायक ने कॉलेज प्राचार्य और छात्र नेताओं के बीच मध्यस्थता करवा सहमति बनवाई

रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रों ने आज मुख्य गेट पर ताला लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप था कि महाविद्यालय में तमाम तरीके की समस्याएं होने के बाद भी उनका समाधान नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में जब छात्रसंघ अध्यक्ष गौतम पपनेजा और पदाधिकारी प्राचार्य से मिले तो उनसे अभद्रता की गई और जाने को कह दिया गया। इससे गुस्साए छात्रसंघ अध्यक्ष और पदाधिकारियों के साथ ही एबीवीपी कार्यकर्ता महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर धरने पर बैठ गए।
उन्होंने प्राचार्य गो बैक और छात्र एकता जिंदाबाद के नारे लगाए और अपना आक्रोश जाहिर किया। एबीवीपी से जुड़े राहुल गुप्ता ने कहा कि इस तरीके का व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्राचार्य पर कार्रवाई की मांग की। छात्रों ने कहा कि बारिश के हर मौसम में कॉलेज में पानी भरता है, लेकिन प्राचार्य द्वारा सुध नहीं ली जाती, कॉलेज की बिल्डिंग और गेट जर्जर स्थिति में है। उन्होंने कहा कि अगर प्राचार्य को छात्रों की जरूरत नहीं है तो छात्रों को भी ऐसे प्राचार्य की जरूरत नहीं है।
वही विधायक शिव अरोरा रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में अपनी मांगों को लेकर कर रहे छात्र नेताओं के धरना प्रदर्शन स्थल पहुंचे और छात्र संघ नेताओं की मांगों को विस्तार से सुना जिसमें मुख्यतः नये प्रवेश हेतु आ रहे छात्र छात्राओं के लिए टीन शेड का निर्माण हो , पुस्तकालय छात्र छात्राओं  के लिये निरन्तर खोले जाना, 10 जुलाई से कक्षाएं आरम्भ होनी थी जो अभी तक नहीं हुई, कॉलेज के मुख्य मार्ग पर जलभराव और उसके निर्माण का होना, छात्रों व कॉलेज प्राचार्य में समन्वय न होना आदि समस्या थी। विधायक  ने मौके पर कालेज प्राचार्य को बुलाया और कहा कि इनकी मांगे काफी व्यवहारिक है और छात्र छात्राओं के हित में है जिनको बिल्कुल पूरा करना चाहिए। वही कॉलेज गेट पर हुए तालाबंदी को विधायक शिव अरोरा ने हंगामे को शांत करवाते हुए खुलवाया वही छात्र संघ पदाधिकारी ओर कालेज के प्राचार्य टीचर के साथ  इनकी मांगो को लेकर बैठक की जिसमे यह तय हुआ कि टेन शेड का निर्माण जल्दी कालेज द्वारा कराया जायेगा जब तक निर्माण नही होता तब तक कल से ही गर्मी को देखते हुए टेन्ट लगवाया जायेगा और पानी की व्यवस्था होगी। वही सड़क निर्माण को लेकर विधायक ने आश्वस्त किया कि इसका निर्माण कार्य आने वाले दिनों में जल्दी शुरू करवा दिया जायेगा, वही पुस्तकालय कल से ही खोल दिया जाएगा ।विधायक ने प्राचार्य को स्पष्ट कहा कि की छात्र संघ के साथ आपका तालमेल होना चाहिए यह सदैव छात्र हितों में ही कार्य करते हैं । विधायकने कहा सभी मांगों पर वार्ता कर समाधान निकाल लिया है , चूंकि यह रुद्रपुर डिग्री कॉलेज प्रदेश  सरकार द्वारा आदर्श महाविद्यालय घोषित किया है जिसमे लगातार कार्य हो रहे हैं और सुविधाओं को भी निरन्तर प्रदेश की धामी सरकार द्वारा बढ़ाया जा रहा है।  इस दौरान छात्र संघ अध्यक्ष गौतम पपनेजा, सचिव रोहित भट्ट, उपाध्यक्ष आकाश कुमार, कोषाध्यक्ष कुणाल गोस्वामी, गौरव शुक्ला, रचित सिंह, दीपक भट्ट, सौरभ राठौर, चन्दन भट्ट, रजत बिष्ट, अंकित, जसवंत सिंह , भाजपा जिला महामंत्री अमित नारंग, नवीन पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी