महिलाओं ने एसएसपी को रक्षा सूत्र बांधकर उनसे रक्षा का लिया वचन

Spread the love

रुद्रपुर ।  एकल अभियान के महिला विभाग द्वारा रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाते हुए आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. मंजूनाथ टीसी के कैम्प कार्यालय में पहुंचकर एसएसपी मंजूनाथ टीसी तथा कार्यालय में उपस्थित सभी स्टाफ को रक्षा सूत्र बांधकर उनसे रक्षा का वचन लिया।

एकल अभियान के उत्तराखंड अध्यक्ष हरीश बजाज एवं एकल अभियान के खेलकूद विभाग के प्रांतीय संयोजक भारत भूषण चुघ के नेतृत्व में महिला विभाग की सदस्याओं का एसएसपी कैंप कार्यालय पहुंचने पर स्वयं एसएसपी मंजूनाथ टीसी तथा उनकी धर्मपत्नी डा. नन्दिता मंजूनाथ ने स्वागत किया। तत्पश्चात महिलाओं ने एसएसपी सहित समस्त कार्यालय स्टाफ को रक्षा सूत्र बांधा। एसएसपी ने कहा कि पुलिस प्रशासन सभी मातृशक्ति को हमेशा उनकी रक्षा करने का वचन देता रहा है और इसे पूरा करने के लिए पुलिस दिन रात कार्य करती रहती है। उन्होंने कहा कि किसी भी संकट की स्थिति में पुलिस हेल्प नंबर की मदद लेनी चाहिए। साथ ही असामाजिक तत्वों की जानकारी पुलिस को देनी चाहिए। सूचना देने वाले का नाम पता हमेशा गोपनीय रखा जाता है। एसएसपी ने सभी महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एकल महिला विभाग बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने के साथ ही अच्छे संस्कार भी दे रहा है। जो बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि बच्चों का पहला गुरु उसकी माता ही होती है जो बच्चे को जन्म देने के बाद से ही उसे बोलना,खड़ा होना, चलना, हंसाना सिखाने के साथ धीरे धीरे उसे संस्कारवान बनाती है। इसीलिए मां दर्जा भी हमेशा उच्च ही रहता है। इस मौके पर पूजा शर्मा, शैली बंसल, फाल्गुनी सरकार, दया पांडा, शोभा मेहता, रामेश्वरी राणा, मनीषा नेगी, ममता कोरंगा, गजेंद्र प्रजापति, बल्देव छाबड़ा, कुशल अग्रवाल, विनय बत्रा, अरविंद कन्नौजिया, कुलवीर सिंह व राज कोली सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी