अवैध शराब के खिलाफ शक्तिफार्म पुलिस चौकी में महिलाओं का धरना प्रदर्शन

शक्तिफार्म। जयनगर की महिलाओं ने अवैध शराब के बिक्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। आक्रोशित महिलाओं ने चौकी में धरना प्रदर्शन कर तहरीर सौंपी। शक्तिफार्म के ग्राम सभा जयनगर, पिपलिया में संचालित होटल में अवैध शराब की बिक्री को लेकर आक्रोशित महिलाओं ने शक्तिफार्म पुलिस चौकी में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही चौकी प्रभारी को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की।आक्रोशित महिलाएं चौकी प्रभारी के आश्वासन के बाद शांत हुई ।

सौंपी तहरीर में महिलाओं ने कहा है कि जयनगर गांव के कुछ व्यक्तियों द्वारा अपने प्रतिष्ठान में रोजाना अवैध कच्ची शराब बेची जाती है एवं अपने प्रतिष्ठान में लोगों को बिठाकर शराब पिलाई जाती है । जिस कारण गाँव के नवयुवकों का भविष्य खराब हो रहा है तथा ग्रामीण शराब के आदी होते जा रहे है। जिससे गाँव का माहौल खराब हो रहा है। उक्त शराब विक्रेताओं को मना करने पर लड़ाई को आमादा हो जाते हैं। अवैध शराब के बिक्री की रोकथाम के लिए गाँव के महिला संगठन की अध्यक्षा माया मण्डल, नमिता मण्डल एवं सरला एवं सदस्या अमोरी, सविता, सुषमा, शिखा, आरती आदि महिलाओं द्वारा उक्त व्यक्तियों के प्रतिष्ठान में जाकर शराब बिक्री करने से मना किया गया। किन्तु शराब विक्रेता पूर्व की भाँति रोजाना शराब बिक्री कर रहे है । जिस कारण महिलाओं को उक्त दुकानों के सामने से गुजरना मुश्किल हो गया है। शराबी लोग शराब पीकर महिलाओं पर छीटा -कसी करते रहते हैं। बिक्री पर रोक लगाने तथा दोषियों पर कार्यवाही की मांग पर अड़ी महिलाओ को चौकी प्रभारी जगदीश चंद्र तिवारी ने आश्वासन दिया और कहा अवैध शराब पर जल्द ही अंकुश लगाया जायेगा। अपराध में लिप्त दोषियो को चिन्हित कर उचित कार्यवाही की जायेगी । इस मौके पर ग्राम प्रधान सुखदेव सिंह,पूर्व प्रधान प्रत्याशी विश्वजीत सरकार सहित दर्जनो महिलाये मौजूद थी।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    नेपाल पहुंचने के बाद युवती ने कथित रूप से कारोबारी को फोन कर चोरी की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बरामद माल का आधा हिस्सा रुद्रपुर में पुलिस ने…

    You Missed

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा