मां ने डांटा तो नाराज होकर साड़ी के फंदे पर लटक गई किशोरी

Spread the love

मां ने डांटा तो नाराज होकर साड़ी के फंदे पर लटक गई किशोरी
नैनीताल। ज्योलीकोट क्षेत्र में मां की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने साड़ी के फंदे पर लटककर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है।
जानकारी के मुताबिक ज्योलीकोट क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय किशोरी सोमवार को अपनी मां के साथ घर पर अकेली थी। स्वास्थ्य कारणों के चलते उसके पिता हल्द्वानी के अस्पताल में भर्ती होने के कारण परिवार के अन्य सदस्य हल्द्वानी गए थे।
इधर सोमवार रात को किसी बात को लेकर मां से कहासुनी होने से बेटी नाराज हो गई। इसके बाद किशोरी अपने कमरे में सोने चली गई। मंगलवार सुबह काफी देर तक किशोरी के कमरे का दरवाजा नहीं खुला। काफी आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो मां ने पड़ोसियों को जानकारी दी। इसके बाद दरवाजा तोड़कर लोग अंदर गए तो किशोरी छत में लगी बल्ली से साड़ी के सहारे लटकी हुई मिली।
आनन-फानन में लोगों ने पुलिस को सूचित कर उसे नीचे उतारा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। किशोरी की मौत से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस पंचनामे की कार्रवाई में जुट गई है।  एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि पूछताछ में डांट से क्षुब्ध होकर किशोरी के फांसी लगाने की बात सामने आ रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का मालूम पड़ रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी