नौ माह की बच्ची संग फंदे पर झूली विवाहिता, जांच में जुटी पुलिस

रुद्रपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला अपनी नौ माह की बेटी संग फंदे पर झूल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को नीचे उतार जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मां-बेटी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मूल रूप से थाना तिलहर गांव सरेली जिला शाहजहांपुर निवासी मिथलेश कुमार यहां रेशमबाड़ी में अपने बड़े भाई मान सिंह के साथ रहता है। मिथिलेश के साथ उसकी 20 वर्षीय पत्नी सुनैना और नौ माह की बेटी हिमांशी भी रहती थी। गुरुवार की सुबह मिथिलेश रिक्शा लेने के लिए घर से बाहर गया। बताया की करीब आधे घंटे बाद जब वापस आया तो अंदर से दरवाजा बंद था।
किसी तरह शोर शराबा कर जब लोग इकट्ठा हुए तो दरवाजा तोड़ कर देखा तो होश उड़ गए। पत्नी सुनैना बेटी संग दुपट्टे के सहारे कुंडे से लटकी हुई थी। सूचना पर कोतवाल विक्रम राठौर, एसएसआइ केसी आर्य, चौकी प्रभारी रम्पुरा अर्जुन गिरी गोस्वामी पहुंचे। पुलिस ने स्वजन से जानकारी ली।
कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव का पंचनामा मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में भरा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों स्पष्ट पता लगेगा। रम्पुरा चौकी प्रभारी घटना की जांच कर रहे। मृतका के पति मिथलेश के अनुसार, उनकी पत्नी का दिमागी इलाज चल रहा था। चौकी प्रभारी की सूचना पर घटना स्थल पर जांच पड़ताल के लिए फोरेंसिक फील्ड यूनिट भी पहुंची। यूनिट में शामिल कर्मियों ने जांच की। यूनिट में एसआई सतपाल रायपा, भूपेंद्र सिंह मर्तोलिया, यशपाल आर्य शामिल थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद