मारपीट की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे भाजपा नेता को सीओ ने जड़ा थप्पड़  

Spread the love

मारपीट की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे भाजपा नेता को सीओ ने जड़ा थप्पड़  प्रकरण के बाद भाजपा नेता कोतवाली के सामने धरने पर बैठ गये
किच्छा। बताया जा रहा है कि मारपीट की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे  एक भाजपा नेता को सीओ ने थप्पड़ मारकर कोतवाली में बिठा दिया है। इस पूरे प्रकरण के बाद भाजपा नेता कोतवाली के सामने धरने पर बैठ गये हैं। आज भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना के नेतृत्व में तमाम भाजपाई किच्छा कोतवाली पहुंचे थे। यहां पहुंचने पर उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करना शुरू कर दिया। थोड़ी देर बाद प्रभारी धीरेंद्र कुमार के बाहर आने पर अध्यक्ष मनमोहन ने बताया कि धौरा डैम निवासी चरण सिंह पर कुछ लोगों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। जिसके बाद चरण सिंह के परिजनों ने कलकत्ता चौकी में शिकायत की। आरोप है कि चौकी प्रभारी ने किसी सांठ-गांठ के कारण उनकी शिकायत को तवज्जो नहीं दी।

यही नहीं, आरोपियों को कोतवाली लाकर छोड़ भी दिया गया। मनमोहन का आरोप है कि पुलिस ने इस हमले को अनदेखा कर मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने चरण सिंह को इंसाफ दिलाने तथा आरोपियों की तत्काल गिरफ्तार करने की मांग शुरू की। इसी बीच सीओ ओमप्रकाश शर्मा भी वहां पर पहुंच गये। सीओ के पहुंचने पर जब वह भाजपाइयों से जानकारी लेने लगे तो वहां उपस्थित दीपक मिश्रा नाम के व्यक्ति जोकि भाजपा नेता बताए जा रहे हैं जोर-जोर से बोलने लगे। बताया जा रहा है कि दीपक के जोर से बोलने पर सीओ ने उन्हें टोका तो बात बढ़ गयी । बात के बढने पर सीओ का पारा चढ़ गया और उन्होंने दीपक को एक थप्पड़ रसीद कर दिया। इतने में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान पुलिस ने दीपक को थाने में बिठा दिया। उधर, खुद की फजीहत होने पर भाजपाई कोतवाली के सामने एकत्रित होकर धरने पर बैठ गये। पूरे प्रकरण की खबर भाजपा शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचने पर भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल व प्रदेश महामंत्री भी कोतवाली पहुंच गए हैं। दोनों ने वहां पहुंचकर भाजपाइयों से जानकारी ली। खबर लिखे जाने तक भाजपा प्रदेश महामंत्री व जिलाध्यक्ष कमल जिंदल मौके पर डटे हुए हैं।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप