मृतक श्रमिक के परिजनों को  मुआवजे के लिए  दिया  धरना फैक्ट्री में दीवार तोड़ने के दौरान गंभीर रूप से हो गया था घायल राममूर्ति हास्पीटल में उपचार के दौरान हो गई मौत 

Spread the love

रुद्रपुर। विगत दिवस सिडकुल की एक फैक्ट्री में दीवार तोड़ने के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए श्रमिक की राममूर्ति हास्पीटल में उपचार के दौरान मौत हो गई। रविवार को मृतक के परिजन फैक्ट्री प्रबंधन से मुआवजे की मांग को लेकर अटरिया रोड में पुल के पास धरने पर बैठ गये। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र मुआवजा नहीं दिया गया तो फैक्ट्री के आगे धरना शुरू कर दिया जायेगा।

परिजनों ने बताया कि मुखर्जी नगर जगतपुरा निवासी 43 वर्षीय संजीत यादव पुत्र भगवानलाल मजदूर अड्डे से राजमिस्त्री का काम करता था। उसे सिडकुल की एक फैक्ट्री का मालिक फैक्ट्री में भवन तोड़ने के काम के लिए ले गया था। जो एक हफ्ते से चल रहा था। 15 फरवरी को संजीत ने प्रबंधन को कहा कि इस दीवार को मत गिरवाओ तोड़ते समय गिर सकती है। लेकिन प्रबंधन ने जबरदस्ती काम करवाया। जिसके कारण दीवार अचानक संजीत के सिर पर आ गिरी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले जिला चिकित्सालय फिर नगर के एक निजी अस्पताल और फिर राममूर्ति हॉस्पिटल बरेली ले जाया गया। जहां संजीत की उसी दिन उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि फैक्ट्री स्वामी ने उन्हे 4 लाख रुपये मुआवजा देने को कहा था लेकिन नहीं दिया। मृतक संजीत का शव आज यहां पहुंचेगा। यदि उन्हें मुआवजा नहीं दिया गया तो वह फैक्ट्री के आगे धरना शुरू कर देंगे। मृतक की 6 पुत्रियां व एक पुत्र है। जिनके भरण पोषण की जिम्मेवारी उन पर आ गई है। धरना देने वालों में निर्धन देवी, रीना, नमिता, सोनी,सरोज,  श्यामली, मिथुन यादव,गौरव यादव,रणवीर यादव, विकास ठाकुर, सुनील यादव, मीना देवी, शोभा देवी आदि शामिल थे।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर।:-26 जून को हुए विक्रांत उर्फ बागी हत्याकांड की याद में निकाली गई धारदार हथियार रैली की खबर मिलते ही पुलिस चौकन्नी हो गई और एसएसपी ने पुलिस…

    पांच साल की बच्ची,नशेडी ने किया दुष्कर्म का प्रयास  संदिग्ध की धुनाई,पुलिस के किया सुपुर्द घर के बाहर खेल रही थी मासूम

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-रम्पुरा पुलिस चौकी बस्ती स्थित एक नशेडी द्वारा पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। दिनदहाड़े घिनौनी वारदात की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    पांच साल की बच्ची,नशेडी ने किया दुष्कर्म का प्रयास  संदिग्ध की धुनाई,पुलिस के किया सुपुर्द घर के बाहर खेल रही थी मासूम

    लापता तीन किशोरी,चौकी में हुआ प्रदर्शन  लालपुर चौकी इलाके का है मामला  -13 अगस्त से है लापता,खोजबीन शुरु

    सीएनजी टेंपो यूनियन ने की 16 किमी परमिट और स्थायी स्टैंड की मांग

    शुद्धिकरण मामला:-कांग्रेसियों ने निकाला सत्याग्रह यात्रा   राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन जनसभा का मामला भाजपा पर लगाया दलित विरोधी का आरोप

    लिटिल किंगडम स्कूल में मनाया स्वतंत्रता दिवस