मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत पुलिस ने लिया पंच प्रण शपथ

Spread the love

खटीमा। कोतवाली पुलिस ने रविवार को सुसंस्कार, व्यक्तित्व निर्माण तथा देश को विकास के पथ पर अग्रसर करने हेतु पंच प्रण शपथ लिया। आजादी के अमृत महोत्सव के समापन अवसर पर पूरे देश में चलाए जा रहे मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत खटीमा पुलिस क्षेत्राधिकारी बीर सिंह ने समस्त पुलिसकर्मियों को पंच प्रण शपथ दिलाया।
इस दौरान मनसा, वाचा तथा कर्मणा से देश को विकसित करने हेतु सदैव तत्पर एवं प्रयत्नशील रहने, दासता एवं औपनिवेशिक मानसिकता के किसी भी प्रतीक को अपने आचार एवं व्यवहार से दूर रखने, अपने देश की अनमोल विरासत एवं सार्वभौम परंपरा पर गौरवान्वित होकर इस मनोभाव को अंगीकार करने, देश की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने हेतु सदैव प्रयत्नशील रहने, देश को विघटनकारी तत्वों से सुरक्षित रखने हेतु लगातार प्रयास करने, अपने उत्तरदायित्व एवं कर्तव्य बोध के प्रति जागरूक होकर समाज एवं देश के विकास के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहने का शपथ समस्त पुलिसकर्मियों ने लिया। वहीं इस अवसर पर खटीमा  कोतवाली के वरिष्ठ पुलिस उप निरीक्षक अशोक कुमार ने मीडिया से बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव काल में स्वतंत्रता दिवस को लेकर मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत पुलिस क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में समस्त पुलिसकर्मियों ने पंच प्रण शपथ लिया। वहीं उन्होंने कहा कि सोमवार को इसी परिप्रेक्ष्य में पुलिस द्वारा एक जागरूकता रैली भी निकाली जाएगी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी