सैनिकों के परिवारों को शाल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर पालिका अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी ने  किया  सम्मानित     

किच्छा। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत वीरों का वंदन कार्यक्रम में पालिका सभागार में मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीद हुए सैनिकों के परिवारों को शाल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली एवं अधिशासी अधिकारी गुरमीत सिंह ने सम्मानित किया।
राष्ट्रीय कार्यक्रम मेरी माटी मेरा देश के अंतर्गत 09 से 15 अगस्त  तक आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों के अन्तर्गत वीरों का वंदन के तहत शहीदों स्व0 श्री प्रेम सिंह लांस नायक, 6 कुमायूँ रैजीमेन्ट जो भारत-चीन युद्ध में दिनांक 15-11-1962 को शहीद हुये एवं स्व0 श्री जमीर अहमद सब इन्सपेक्टर आईटीबीपी डोकलाम में दिनांक 12-09-2020 को शहीद हुए थे के आश्रितों श्रीमती लछुली देवी के पौत लक्ष्मण सिंह कार्की व श्रीमती नूरजहां जी को पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली  एवं अधिशासी अधिकारी गुरमीत सिंह ने शाल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। सभी उपस्थित गणों ने वीर शहीदों द्वारा देश के लिये दिये गये बलिदान को याद कर वीरों का वंदन कर श्रद्धाजली अर्पित की गई। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, अधिशासी अधिकारी गुरमीत सिंह, सफाई निरीक्षक विजयन्त कुमार, लेखालिपिक मो0 ताहिर मलिक, लेखालिपिक हेम चन्द्र कोठारी,क0आ0 धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, सुनील बिष्ट,विपिन चरन, कमलेश रावत,राजू सागर, विपिन शर्मा,दर्शनाथ के अलावा सभासद रणजीत सिंह नगरकोटी,लियाकत अली, हसीब अंसारी सोनू,पुष्कर सिंह  रौतेला, सतीश चन्द्र गुप्ता आदि थे ।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी