मेला लगा है भक्तों का सब करते भोले की पुकार शिव जागरण में भजन गायिका अंजलि के भजनों पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु

Spread the love
रुद्रपुर। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में श्री अमरनाथ जी सेवा मंडल द्वारा गांधी पार्क में आयोजित 16 वें विशाल शिव जागरण में भजन गायकों ने भजनों की ऐसी रसधार बहाई की श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। जागरण में सर्वप्रथम गणेश भगवान,भोलेनाथ, श्री राम परिवार ,राधा कृष्ण भगवान की प्रतिमा के सम्मुख अखंड ज्योति प्रज्वलित की गई। जागरण में शिव बाबा की सुंदर झांकी, शिव विवाह और नृत्य की भी शानदार प्रस्तुति हुई। जागरण में भजनों की शुरुआत गणेश वंदना और गुरु वंदना के साथ हुई।
 शिव जागरण में बरेली से पहुंची प्रसिद्ध भजन गायिका अंजलि द्विवेदी ने श्री राम धुन और चौपाइयों के साथ भजनों की ऐसी शुरुआत करी कि वहां मौजूद सभी भक्त और भक्तानिया जमकर झूमने पर मजबूर हो गए। भजन गायिका अंजलि द्विवेदी ने जागरण में गली-गली शहर-शहर गूंजी यही पुकार ,मेला लगा है भक्तों का सब करते भोले की पुकार यही, आज भोले का डमरू बाजेगा बम भोले…., तेरे डमरू की धुन में मगन ना हुआ, ऐसा प्राणी तो दुनिया में कोई नहीं…., खाटू की गलियों की कुछ बात निराली है, एक तू ही नहीं पागल दुनिया मतवाली है.., सज के सवर के नीले पर चढ़ के खाटू का राजा आ गया भक्तों का मन हर्षा गया.., एवं ऐसा देश का है रखवाला कर दिया बंद जिसने घोटाला हिंदू हृदय सम्राट है मोदी, जिनपे कृपा श्री राम की है.. आदि सुनाकर भक्तों को खूब नचाया। जागरण में बीच-बीच में एक दो तीन चार भोले तेरी जय जयकार, बोल भोले की बम के जयकारों के साथ पूरा गांधी पार्क शिव मय हो गया। जागरण मे भजन गायक रितेश मनोचा ने ऐसा डमरू बजाया भोलेनाथ ने,सारा कैलाश पर्वत मगन हो गया.., भोले की बारात चढ़ी सज धज के, सारया ने भांग पीती रज रज के…., हे भोलेनाथ की शादी हम तो नाचेंगे… जैसे सुंदर भजन सुना कर भक्ति रस की खूब गंगा बहाई। भजन गायक पिंदर ने आई शिव रात्रि भोले बाबा की मस्त मलंग हो जायेंगे…, तेरे द्वार खड़े हैं जोगी…,जय शिवशंकर जय शिव भोले.. जबकि भजन गायक रमेश राठौर ने तेरी जय हो गणेश…,जय हो भोलेनाथ जै हो भंडारी…, भोले को कैसे मनाऊ रे मेरा भोला ना माने…आदि भजनों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। जागरण में कलाकारों ने शिव विवाह की सुंदर झांकी का मंचन और नृत्य की प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। शिव विवाह के मंचन की श्रद्धालुओं ने खूब सराहना की। इस दौरान भोलेनाथ का रूप धरे कलाकार ने अपनी जटाओं से गंगा की धार से श्रद्धालुओं पर छीटें डाल कर सबको आकर्षित किया। जागरण में भजन गायिका अंजलि द्विवेदी श्री अमरनाथ जी सेवा मंडल की महिला सदस्यों द्वारा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही आयोजकों ने अन्य भजन गायकों एवं कार्यक्रम में पहुंचे अन्य विशिष्ठ अतिथियों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्म्मानित किया। जागरण में विधायक शिव अरोरा, समाजसेवी जसविंदर सिंह खरबंदा,पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, भारत भूषण चुघ, आरएन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक मोहित राय, आशु गुम्बर,हरीश गुम्बर, गुलशन छाबड़ा, सचिन गुम्बर, व्यापार मंडल महामंत्री मनोज छाबड़ा, कोषाध्यक्ष संदीप राव, संजय ठुकराल, राजकुमार खनिजो, रजत सेठी, हेमंत राज, अक्षय अरोरा, नरेन्द्र नारंग, सूरज झाम, सुमित घई, नितिश धीर, चेतन कुमार, सुमित सहगल, विशाल हुड़िया,  सुरेश पपनेजा, राजकुमार मिगलानी, गौरव आहूजा,दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता, स. गुरमीत सिंह, राजेश कामरा के अलावा श्री अमरनाथजी सेवा मंडल के सुनील ठुकराल ,अमित अरोड़ा बॉबी, राकेश सुखीजा,राजन राठौड,मनीष चुघ, राजीव मिड्डा, निशांत ढल्ला, अजय लूथरा, अंकित नरूला, मानिक अरोरा, सुमित गावा, सुरेश छाबड़ा,अशोक कामरा, रोहित नागपाल, सुशील नारंग, सुरेश छाबड़ा, हितेश ठुकराल, अलका चड्डा, पलक ढल्ला, आशा राठौर, शैली ठुकराल, चांदनी लूथरा, मिन्नी ठुकराल, सिमरन चड्डा, सोनिया अरोरा, मिन्नी अरोरा, शिखा हुड़िया, अनु राज, सान्या अरोरा आदि लोग मौजूद थे। श्री अमरनाथ जी सेवा मण्डल के अध्यक्ष अजय चड्डा ने शिव जागरण और शिव बारात की सफलता पर शहर की सभी धार्मिक सामाजिक संस्थाओं के साथ ही कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर।:-26 जून को हुए विक्रांत उर्फ बागी हत्याकांड की याद में निकाली गई धारदार हथियार रैली की खबर मिलते ही पुलिस चौकन्नी हो गई और एसएसपी ने पुलिस…

    पांच साल की बच्ची,नशेडी ने किया दुष्कर्म का प्रयास  संदिग्ध की धुनाई,पुलिस के किया सुपुर्द घर के बाहर खेल रही थी मासूम

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-रम्पुरा पुलिस चौकी बस्ती स्थित एक नशेडी द्वारा पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। दिनदहाड़े घिनौनी वारदात की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    पांच साल की बच्ची,नशेडी ने किया दुष्कर्म का प्रयास  संदिग्ध की धुनाई,पुलिस के किया सुपुर्द घर के बाहर खेल रही थी मासूम

    लापता तीन किशोरी,चौकी में हुआ प्रदर्शन  लालपुर चौकी इलाके का है मामला  -13 अगस्त से है लापता,खोजबीन शुरु

    सीएनजी टेंपो यूनियन ने की 16 किमी परमिट और स्थायी स्टैंड की मांग

    शुद्धिकरण मामला:-कांग्रेसियों ने निकाला सत्याग्रह यात्रा   राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन जनसभा का मामला भाजपा पर लगाया दलित विरोधी का आरोप

    लिटिल किंगडम स्कूल में मनाया स्वतंत्रता दिवस