मैट्रोपोलिस रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन पर करोड़ों के घोटाले का आरोप सिडकुल चौकी प्रभारी को तहरीर सौंपकर की जांच की मांग  

Spread the love

रूद्रपुर। नैनीताल मार्ग स्थित पॉश कालोनी मेट्रोपोलिस सिटी की दोनों एसोसिएशनों के मध्य चल रही खींचतान पुलिस की चौखट तक पहुंच गई है। आज कालोनी की मैट्रोपोलिस ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों व अन्य लोगों ने सिडकुल चौकी प्रभारी को तहरीर सौंपकर कालोनी की दूसरी एसोसिएशन मैट्रोपोलिस रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन पर करोड़ों का घोटाला करने सहित अन्य कई गंभीर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।  तहरीर में एसोसिएशन सचिव राजीव भारद्वाज व अन्य लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि दूसरी एसोसिएशन के कार्य में भारी अनियमिततायें बरती जा रही है। बिजली के बिल मनमाने वसूले जा रहे हैं, वर्षों से एसोसिएशन ने कोई हिसाब नहीं दिया है। बिजली रिचार्ज केवल नगद ही कराया जा रहा है। उनका कहना है कि उक्त एसोसिएशन का 20.10.2017 से आज तक कोई चुनाव नहीं कराया गया है। साथ ही करीब 12 करोड़ का घोटाला किया गया है। तहरीर देने आये लोगों ने चौकी प्रभारी प्रदीप कोहली को मामले की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान वीरपाल, विनय दूबे, रवि सिंह आदि मौजूद रहे।

वहीं दूसरे पक्ष के एसोसिएशन अध्यक्ष देवेन्द्र शाही ने लगाये गये सभी आरोपों को सिरे से नकारते हुए बताया कि उनकी एसोसिएशन के चुनाव फरवरी 2023 में कराये गये हैं। न तो किसी प्रकार की अनियमिततायें बरती जा रही हैं और न ही कोई घोटाला किया गया है। श्री शाही ने कहा कि कुछ लोग कालोनी में कराये जा रहे विकास कार्यों को पचा नहीं पा रहे हैं और वह झूठे आरोप लगाकर हमारी एसोसिएशन को एक साजिश के तहत बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में एसोसिएशन की सदस्यता का मामला रजिस्ट्रार कार्यालय देहरादून में विचाराधीन है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी