युवक को पहले बनाया नशे का आदी फिर काट दिया गुप्तांग युवती सहित 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Spread the love

देहरादून। वसंत विहार क्षेत्र की एक महिला ने युवती सहित पांच आरोपितों पर उसके बेटे को नशे का आदी बनाने, मारपीट कर उसके दांत तोड़ने और बाद में उसका गुप्तांग काटने का आरोप लगाया है। वसंत विहार थाना पुलिस ने युवती सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इंस्पेक्टर वसंत विहार होशियार सिंह के अनुसार एक महिला ने तहरीर दी है कि उनका बेटा 25 वर्ष का है।आरोपित शोएब, राजू, अंकुश नेगी, पीयूष व नेहा जोकि पहले उनके किराएदार रह चुके हैं, उनके बेटे को छह महीने से नशे के इंजेक्शन देते आ रहे हैं और स्मैक का नशा करवाते थे।
पांचों ने मिलकर उनके बेटे को बाहर ले जाकर कुछ कागजों पर हस्ताक्षर करवाए और लिखवाया है कि उनके बेटे ने पांचों से 80 लाख रुपये लिए हैं, जिसके चलते उनके बेटे को मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। पीड़ित का आरोप है कि होली के बाद उनकी गैर मौजूदगी में पांचों उनके घर पर घुसे और उनके बेटे को बुरी तरह से पीटते हुए उसके चार दांत तोड़ दिए।
आरोपितों ने बेटे को धमकाया कि यदि यह बात मां को बताई तो वह उसकी जीभ काट देंगे। आरोप है कि पांचों ने मिलकर उसका गुप्तांग भी काट दिया। इनमें से नेहा ने घर की तलाशी ली व जेवरात के बारे में पूछा। 14 मार्च को बेटे ने पूरी जानकारी अपनी मां को दी।
इंस्पेक्टर होशियार सिंह ने बताया कि पीड़ित से मेडिकल करवाने के लिए कहा गया है। अभी उन्होंने रिपोर्ट नहीं दी है। फिलहाल तहरीर के आधार पर पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पीड़ित युवक नशे का आदी है, इसलिए वह अभी अपने बयान सही ढंग से नहीं दे पा रहा है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी