युवती ने फैक्ट्री स्वामी के भाई पर लगाया शारीरिक शोषण का आरोप बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने  गिरफ्तारी की मांग को लेकर  कोतवाली में किया प्रदर्शन

किच्छा। लालपुर स्थित एक फैक्ट्री के स्वामी पर फैक्ट्री में काम करने वाली युवती ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

लालपुर क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह खमरिया रोड लालपुर स्थित अहमद ग्रुप एण्ड वायशर इण्डस्ट्रीज में काम करती है। युवती का आरोप है कि फैक्ट्री के मालिक का भाई इल्यास निवासी ग्राम कच्ची खमरिया उसके साथ छेड़खानी करता है। कहता है कि उसे बॉयफ्रेंड बना लो मैं पैसे वाला हूँ, तुझे ऐश करवाउँगा। जब तक तुम्हारा विवाह नहीं होता तब तक मेरे साथ ऐश कर। युवती का कहना है कि  इल्यास  की हरकतों के चलते उसने फैक्ट्री में काम पर जाना छोड दिया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर धारा 354 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। वहीं इस मामले की जानकारी जब बजरंग दल किच्छा इकाई के अध्यक्ष अंशु श्रीवास्तव को मिली तो उनके नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक युवाओं ने कोतवाली पहुंचकर इलियास की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हर हर महादेव, जय श्री राम के नारे भी लगाये। पुलिस ने मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। नारेबाजी करने वालों में विनीत,अनमोल,किशोर मौर्य,दीपक ,शिव अरोरा,प्रदीप कश्यप,सुनील रस्तोगी,अभिनव शर्मा,कपिल पाल,आयुष, राहुल,विनय, विकास पाल आदि शामिल थे।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    नेपाल पहुंचने के बाद युवती ने कथित रूप से कारोबारी को फोन कर चोरी की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बरामद माल का आधा हिस्सा रुद्रपुर में पुलिस ने…

    You Missed

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा