युवाओं को मुख्यमंत्री ने दिलाया भरोसा बोले सरकार नहीं होने देगी उनके हितों पर कुठाराघात

Spread the love

रुद्रपुर। प्रदेश में पेपर लीक और भर्ती घोटाले के शोर के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रुद्रपुर पहुंचे। यहां उन्होंने राधा स्वामी सत्संग व्यास के ग्राउंड में नकल विरोधी कानून के स्वागत और हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया।
मुख्यमंत्री ने युवाओं को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ खड़ी है और उनके हितों पर कुठाराघात नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार भर्ती घोटाले और पेपर लीक के मामले लगातार सामने आ रहे थे, जिसके बाद उन्होंने इन सभी मामलों की जांच बिठाई और जो सिंडिकेट इसके पीछे काम कर रहा था, उसका काकस तोड़ा।
60 से ज्यादा लोग आज जेल में बंद हैं। सरकार ने बात यहीं पर नहीं रोकी, यह सिंडिकेट दोबारा मुंह न उठाए इसके लिए प्रदेश में एक ऐसा नकल विरोधी कानून लाया गया जो देश का सबसे सख्त कानून है। उन्होंने कहा कि इस कानून में उम्र कैद तक का प्रावधान है। इसके साथ ही अगर कोई प्रतियोगी छात्र नकल में लिप्त पाया जाता है तो 10 वर्ष तक उसे किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लेने का अधिकार नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि पेपर लीक को लेकर को लेकर अफवाह उड़ाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में आई जा रही है। उन्होंने युवाओं को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ खड़ी है और उनके हितों को ध्यान में रखते हुए ही प्रतियोगी छात्रों के लिए बसों में निशुल्क यात्रा की व्यवस्था की गई है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप