युवाओं पर लाठीचार्ज एवं लगातार भर्ती घोटालों से भड़क उठे युवा प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा, फूंका पुतला

Spread the love

रुद्रपुर। प्रदेश में बड़ रहे पेपर लीक मामले को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। शुक्रवार को दर्जनों की संख्या में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता बाटा चौक पर जमा हुए। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की जल्द से जल्द पेपर लीक मामलों पर सीबीआई की जांच होनी चाहिए। प्रदेश में पुलिस और प्रशासन ने युवाओं के साथ देहरादून में जो किया वह निंदनीय है। ऐसा अत्याचार प्रदेश में सहा नही जायेगा। उन्होंने भविष्य में इसको लेकर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
खटीमा। युवाओं पर लाठीचार्ज एवं लगातार भर्ती घोटालों से युवा कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क उठे। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा काटा, साथ ही पुतला दहन का आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने सरकार पर तानाशाही करने कर आरोप भी लगाया।
युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार आर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ता शुक्रवार को मुख्यचौक पर एकत्र हुए। जहां नारेबाजी कर हंगामा काटा। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार का पुतला भी फूंका। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में अधिकांश भर्तियों में घोटाले हो रहे हैं। युकेएसएसएससी, लेखपाल समेत विभिन्न भर्तियों के पेपर लीक हो रहे हैं, अंकिता हत्याकांड लंबे समय से अधर में लटका हुआ है, जो सरकार की उदासीनता को प्रदर्शित करता है, विधानसभा में बैकडोर से 250 भर्तियां की गई, इसमें भाजपा के नेताओं के नाम उजागर हुए हैं। इसके बाद भी सरकार द्वारा सख्त कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। उन्होंने कहा कि भर्ती घोटालों के विरोध में उतरे युवाओं पर सरकार द्वारा तानाशाही रवैया अपनाकर बर्बरता से लाठीचार्ज करवाया गया। जो निंदनीय है। लाठीचार्ज में कई युवा गंभीर रूप से चोटिल भी हुए। इसके बाद भी सरकार आंखे मूंद कर बैठी हुई है। उन्होंने सरकार से भर्ती घोटालों के आरोपियों के विरुद्व सख्त कार्रवाई की मांग की। ऐसा ना होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर दीपक मुडेला, ललित ज्याला, तारिक खान, रबीश भटनागर, विनोद चंद, बॉबी राठौर, राशिद अंसारी, अरविंद कुमार, रेखा सोनकर, हिमांशु तिवारी, विक्रम बुंगला, अमित जोशी, चांद अंसारी, पंकज टम्टा, दीपक बिष्ट, दीपक चंद, मनोज पंत, माधव चंद, रोहित शर्मा, कोमल चंद, महक चंद, प्रियांशु सोनकर, आयुष भटृ, राहुल चंद, आदर्श चौबे आदि मौजूद थे।
सितारगंज। देहरादून में रोजगार के लिए आंदोलनरत छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेसजनों ने नगर के मुख्य चौक पर प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि भर्तियों में धांधली के प्रकरणों की सीबीआई जांच की मांग कर रहे छात्रों, युवाओं पर लाठियां बरसाना निंदनीय है। यहां कांग्रेस नगर अध्यक्ष सरताल अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष हरप्रीत सिंह हैप्पी, मुख्त्यार अंसारी, वसीम मियां, सद्दाम मलिक, हरविंदर सिंह, विपिन खोलिया, रामनगीना प्रसाद, राहुल कुमार मौजूद रहे। कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस, प्रशासन और खुफिया विभाग सतर्क रहा।
किच्छा। पेपर लीक मामले में भारतीय युवा कांग्रेस ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने पेपर लीक मामले में देहरादून में युवाओं पर हुए लाठीचार्ज को निंदनीय बताते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शुक्रवार को दर्जनों की संख्या में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता डीडी चौक पर जमा हुए। उन्होंने पेपर लीक मामले में देहरादून में युवाओं के ऊपर हुए लाठी चार्ज की भर्त्सना की। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार बलपूर्वक युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। इससे पूर्व अंकिता भंडारी केस में भी सीबीआई की जांच नहीं कराई गई। कांग्रेसियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच नहीं की जाएगी, तब तक कोई परीक्षा नहीं करने दी जाएगी। उन्होंने प्रदेश सरकार के पुतले को आग के हवाले कर जमकर नारेबाजी की। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुतला फूंकने वालों में राजेश प्रताप सिंह, एनयूखान, विक्रम कोरंगा, जगरुप सिंह गोल्डी, मोहित गोस्वामी, तस्लीम रजा, आसिफ, बाबू कोली, विनोद मौर्या, अतुल पाल आदि रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी