बीते दिवस शनिवार हुए रमेश चंद्र हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा
मृतक की पत्नी सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
अवैध संबंधों के चलते की गई थी हत्या
रामनगर। रामनगर में बीते शनिवार की सुबह रामनगर कोतवाली पुलिस को ग्राम सावल्दे पूर्वी नई बस्ती निवासी 49 वर्षीय रमेश चंद्र का शव नदी के किनारे लहूलुहान हालत में बरामद हुआ था मामले में मृतक की मां मानूली देवी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।रविवार को कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह ने बताया कि मृतक रमेश चंद्र की पत्नी हेमा देवी का इसी गांव के रहने वाले दीपक उर्फ दीपू से करीब 4 वर्षों से अवैध संबंध थे जिसको लेकर मृतक रमेश चंद्र आए दिन दीपक के साथ गाली गलौज करता था और कुछ दिन पूर्व भी मृतक ने उसके साथ गाली गलौज की थी जिसके बाद मृतक की पत्नी हेमा और दीपक ने रमेश चंद्र को ठिकाने लगाने की सोच ली थी शुक्रवार की रात मृतक रमेश चंद्र जब ग्राम बासीटीला में शराब पीने पहुंचा तो दीपक के दोस्त दिगंबर ने इसकी सूचना दीपक को दी जिसके बाद दीपक ने मृतक रमेश चंद्र के सिर पर डंडे से कई बार किए तो दिगंबर ने पत्थर से बाहर कर उसके मुंह को कुचल दिया था उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतक की पत्नी हेमा व उसके प्रेमी दीपक और दिगंबर को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से मृतक का मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद किया गया है।उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 302,201 व 120 बी के तहत हत्या व षडयंत्र के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की कार्यवाही की गई।कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। वही आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी पंकज भट्ट ने 5 हजार रुपए नगद इनाम देने की घोषणा की है।इस दौरान पुलिस टीम में कोतवाल अरुण कुमार सैनी,एसएसआई अनीस अहमद, एसआई कश्मीर सिंह,एसआई तारा सिंह राणा,एसआई मनोज़ अधिकारी, एसआई भूपेंद्र सिंह मेहता,एएसआई नंदन सिंह नेगी,हेड कॉन्स्टेबल शुभाष चौधरी, कॉस्टेबल गगन भंडारी,कॉस्टेबल सजंय सिंह,कॉस्टेबल बिजेंद्र सिंह,कॉस्टेबल एसओजी अनिल कुमार, कॉस्टेबल अशोक कुमार, कॉस्टेबल जगदीश गिरी,मेगा बिष्ट,प्राची, निर्मला चौधरी शामिल रहे।




