रम्पुरा में गाजे बाजे के साथ निकली श्री राम बारात  

रुद्रपुर । रम्पुरा शिव चौरासी घण्टा मन्दिर में विगत कई वर्षों से आयोजित हो रही भव्य श्री रामलीला मंचन के शुभारंभ के पूर्व आयोजित श्री राम बारात में शामिल हुए विधायक शिव अरोरा। विधायक शिव अरोरा ने राम बारात में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँच कर फीता काटकर शुभारंभ किया।

इस दौरान श्रीराम बारात पूरे रम्पुरा क्षेत्र में गाजे बाजे के साथ निकली जिसमे विधायक शिव अरोरा भी अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए और भक्तिमय वातावरण में थिरकते नजर आये, विधायक शिव अरोरा ने कहा विगत कई वर्षों में प्राचीन शिव चौरासी घण्टा मन्दिर रामलीला का मंचन होता आ रहा है उसके चलते आज रामबरात का आयोजन हुआ मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम का जीवन हम सभी के लिये प्रेरणा है जो निश्चित रूप से श्रीराम के जीवन पर आधारित रामलीला हम सभी को अपने अंतर्मन में आत्म सार करने की आवश्यकता है, वही राम बारात में प्रभु राम, हनुमान, भरत के स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहे। विधायक शिव अरोरा ने कहा क्षेत्र में जगह जगह रामलीला का मंचन प्रारम्भ होने वाला है यह दर्शाता है कि हमारी सनातन संस्कृति कितनी भव्य और हृदयस्पर्शी है जिससे हमको सीखने की आवश्यकता है। इस दौरान भाजपा नेता सुरेश कोली, उपेंद्र चौधरी, प्रीत गोवर, मन्दीप वर्मा, राजकुमार कोली, गिरीश पाल, लालमन कोली, राजू कोली, त्रिलोक कोली, महेश कोली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    नेपाल पहुंचने के बाद युवती ने कथित रूप से कारोबारी को फोन कर चोरी की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बरामद माल का आधा हिस्सा रुद्रपुर में पुलिस ने…

    You Missed

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा