राइस मिल में करंट लगने से चौकीदार की मौत परिजनों में मच गया कोहराम, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

किच्छा। कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र में बंद पड़ी राइस मिल में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में चौकीदार की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस की टीम ने मृतक के साथियों से जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और मृतक के परिजन भी किच्छा पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार कोतवाली अंतर्गत बंद पड़ी राइस मिल में मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला बरेली अंतर्गत थाना बहेड़ी निवासी 54 वर्षीय गंगाराम पुत्र हीरालाल चौकीदारी का काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि गुरुवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में उसे करंट लग गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। राइस मिल में काम करने वाले अन्य मजदूरों द्वारा काफी देर बाद घटना की सूचना परिजनों को दी गई। सूचना के बाद मृतक का भाई मान सिंह किच्छा पहुंच गया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई और अन्य लोगों से घटना के बारे में जानकारी हासिल की।
फिलहाल पुलिस ने गंगाराम के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट होगा और रिपोर्ट मिलने के बाद  आगे कार्रवाई की जाएगी। मृतक के भाई मान सिंह ने बताया कि पांच भाइयों में गंगाराम तीसरे नंबर का था और विगत करीब 6 महीने से राइस मिल में चौकीदार की नौकरी कर रहा था। फिलहाल पुलिस ने घटना की जांच प्रारंभ कर दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    रुद्रपुर: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड और कोटद्वार के दीपक कुमार सहित जन हितों के मुद्दों की पैरवी करने वाले अधिवक्ता नवनीश नेगी को मिली धमकी के बाद अधिवक्ताओं…

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    रुद्रपुर :-वीवीआईपी कार्यक्रम हो या फिर महाकुंभ जैसे धार्मिक कार्यक्रम । हमेशा पुलिस का घुड़सवार दस्ता अहम किरदार निभाता है,लेकिन बड़ी हैरानी की बात है कि सीमावर्ती यूपी से सटा…

    You Missed

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा

    एक करोड़ की फिरौती का खेल, इरम ने रचा सुसाइड का ड्रामा

    13 वर्षीय बालिका की बरामदगी का उठा मुद्दा  एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान