रुद्रपुर: बिजली चोरी मामले में 13 उपभोक्ताओं पर मुकदमा

रुद्रपुर, यूपीसीएल और विजिलेंस टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर 13 उपभोक्ताओं को विद्युत चोरी करते हुए पकड़ लिया। साथ ही सभी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत करवाया है। उपखंड अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 26 जून को उपखंड अधिकारी विद्युत वितरण उपखंड अंशुल मदान, अवर अभियंता शुभम कुमार और सहायक अभियंता सतर्कता हल्द्वानी के अमित चंद्र आर्य की मौजूदगी में छापेमारी टीम ने सबसे पहले विद्युत चोरी के खिलाफ मुहिम चलाते हुए फाजलपुर महरौला में चेकिंग शुरू की। यहां टीम ने अफरोज खान के घर पर 2.598 किलोवाट, तराई बिहार निवासी रूकसाना 0.880 किलोवॉट, नवाब दुला 1.084 किलोवॉट, नूरी खान 2.2 किलोवाट, उस्मान अली 0.908 किलोवाट, राशिद 2.515 किलोवाट, फरहीन फरहीन अंसारी निवासी केएसबी कॉलोनी 3.154 किलोवाट, विवेक पाल 0.449 किलोवाट, संतराम 0.324 किलोवाट, दीपक कुमार निवासी प्रीत विहार कॉलोनी 3.033 किलोवाट, मुकेश कुमार निवासी पशुपति नाथ सिंह ब्रहादेव कॉलोनी के घर पर 2.8 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी।  इसके अलावा गरिमा रस्तोगी निवासी ग्रेटर कैलाश कॉलोनी के यहां 2.885 किलोवाट, सावित्री निवासी सन सिटी कॉलोनी के वहां 3.168 किलोवाट, विमला 1.077 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी गयी। जिस पर टीम ने विद्युत कनेक्शन काटते हुए केबिल को सील कर दिया। जवाब नहीं देने पर उपखंड अधिकारी विद्युत वितरण उपखंड अंशुल मदान ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    रुद्रपुर: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड और कोटद्वार के दीपक कुमार सहित जन हितों के मुद्दों की पैरवी करने वाले अधिवक्ता नवनीश नेगी को मिली धमकी के बाद अधिवक्ताओं…

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    रुद्रपुर :-वीवीआईपी कार्यक्रम हो या फिर महाकुंभ जैसे धार्मिक कार्यक्रम । हमेशा पुलिस का घुड़सवार दस्ता अहम किरदार निभाता है,लेकिन बड़ी हैरानी की बात है कि सीमावर्ती यूपी से सटा…

    You Missed

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा

    एक करोड़ की फिरौती का खेल, इरम ने रचा सुसाइड का ड्रामा

    13 वर्षीय बालिका की बरामदगी का उठा मुद्दा  एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान