रुद्रपुर। अज्ञात कारणों के चलते सौरभ नगर ट्रांजिट कैंप में राज मिस्त्री ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रातः मामले की जानकारी मिलने पर ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जानकारी के अनुसार सौरभ नगर पीली कोठी ट्रांजिट कैम्प निवासी 30 वर्षीय कृपा सरकार पुत्र बाबू सरकार ठेके पर राजमिस्त्री का काम करता था। परिवार में उसके पिता बाबू सरकार, माता सपना सरकार, पत्नी रोशनी सरकार व सात तथा तीन साल के दो बच्चे हैं। गत सायं उसकी पत्नी बच्चों को घर में छोड़ पड़ोस में ही रहने वाले अपने भाई के घर गई थी। बताया जाता है कि उसका पत्नी रोशनी से अक्सर झगड़ा होता रहता था। आज मध्य रात्रि करीब एक बजे पडोस में किसी व्यक्ति की तबीयत खराब होने के कारण कृपा कुछ लोगों के साथ उसे उपचार के लिए डाक्टर के पास ले गया था। वहां से वापस लौटकर वह अपने कमरे में गया और साड़ी से फंदा बनाकर बल्ली से लटक गया। आवाज होने पर उसके पिता बाबू जब उसके कमरे में गये तो उन्होंने कृपा को फांसी पर लटका देखा।




