राज्य के लोगों के साथ ही पर्यटकों के लिए भी यात्र में सुखद साबित होगा बाईपासः धामी

Spread the love

रूद्रपुर  सीएम धामी ने लाख की योजनाओं का किया लोकार्पण केंद्रीय परिवहनमंत्री नितिन गडकरी ने भी वीडियो के माध्यम सभा को किया संबोधित
खटीमा । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को पहैनिया बाईपास,  खटीमा  में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग  करते हुए 30606-75 लाख रुपये की 26 योजनाओं का लोकार्पण किया। जिसमें नवनिर्मित गदरपुर बाईपास एवं नवनिर्मित  खटीमा बाईपास का लोकार्पण भी शामिल रहा। इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी वीडियो के माध्यम सभा को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बाईपास के लोकार्पण के साथ  खटीमा  एवं गदरपुर क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है। इन दोनों ही बाईपास के बनने से स्थानीय जनता को संपूर्ण लाभ, खटीमा एवं गदरपुर दोनों शहरों को जाम से निजात भी मिलेगा।  खटीमा बाईपास के दौरान कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा परंतु सभी क्षेत्रवासियों ने एकता दिखकर, जिला प्रशासन एवं एनएच के सहयोग से समस्याओं का समाधान किया। उन्होंने कहा जल्द ही टनकपुर से सितारगंज एवं पीलीभीत से  खटीमा हेतु 4 लेन सड़क पर भी कार्य किया जाएगा। यह मार्ग कैलाश मानसरोवर का भी एक अहम पड़ाव है। आने वाले दिनों में कैलाश मानसरोवर की यात्र इन्हीं मार्गाें से की जाएगी। भारत एवं नेपाल सरकार संयुत्त रूप से दोनों देशों को जोड़ने हेतु सड़क का निर्माण करवा रही है जिससे दोनों देशों के बीच में रोटी बेटी का रिश्ता और ज्यादा मजबूत होगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखड से विशेष लगाव है। जिसके फलस्वरूप केदारनाथ की एवं हेमकुंड साहिब को रूप में से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा राज्य सरकार यह प्राथमिकता है कि भारत सरकार के पर्वतमाला योजना का सर्वाधिक लाभ हमारे राज्य को ही मिले। उधम सिंह नगर जिले के किच्छा क्षेत्र में एम्स बनने जा रहा है। राज्य सरकार वन डिस्टिक टू प्रोडक्ट योजना पर भी तेज गति के साथ कार्य कर रही है।
वीडियो संदेश में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री  नितिन गडकरी ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 में अपने वादे अनुसार आज बाईपास का लोकार्पण कर दिया है। नवनिर्मित गदरपुर  एवं  खटीमा बाईपास के शुभारंभ के साथ ही खटीमा एवं गदरपुर के मुख्य शहरों में लगने वाला जाम पूरी तरह ऽत्म हो जाएगा। इससे स्थानीय जनता, यात्री एवं श्रद्धालुओं को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। बाईपास के बन जाने से रुद्रपुर – टनकपुर एवं रुद्रपुर से काशीपुर या अन्य आसपास शहरों की समयअवधि घट जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखड राज्य निरंतर ही विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा उत्तराखण्ड  राज्य में सड़कों के निर्माण हेतु जो कुछ भी सहयोग मंत्रलय द्वारा किया जा सकता है, वो प्राथमिकता के साथ किया जाएगा। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि प्रत्येक शासनादेश मूर्त रूप लेता जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखड का चौमुख  विकास दे ख ने को मिल रहा है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री श्री धामी के बराबर कर्तव्यनिष्ट, ईमानदार व्यत्तिफ़ कोई नहीं है, उन्होंने हमेशा से  विधानसभा में शहीदों के लिए प्रश्न उठाए, साथ ही वह वर्तमान समय में प्रदेश के हर क्षेत्र को बराबर स्थान और सम्मान दे रहे हैं। कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी एवं रक्षा राज्य मंत्री   अजय भट्ट ने नेशनल हाईवे कुटरी ( खटीमा बाईपास ) का निरीक्षण भी किया। इस दौरान विधायक गोपाल सिंह राणा, शिव अरोरा, सुरेश गाडिया, पूर्व विधायक डॉ-प्रेम सिंह राणा, बीजेपी जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, गुंजन सुखजा, विकास शर्मा, अनिल डब्बू, नंदन सिंह  खड़ायत, रामू जोशी, डीएम युगल किशोर पंत, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, सीडीओ विशाल मिश्रा, एडीएम जय भारत सिंह, एसडीएम रविंद्र सिंह,  किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह,  मंडी समिति के अध्यक्ष नंदन सिंह  खड़ायत, मनोज बाजवा, कामिल  खiन, तारिक मलिक, अनवार मलिक एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी