विदेश भेजने के नाम पर करोड़ों का गोलमोल करने वाले दो गिरफ्तार, महिला फरार

रुद्रपुर। विदेश भेजने के नाम पर कई लोगों से ठगी करने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि एक महिला फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। पत्रकार वार्ता में पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया खुशवंत सिंह ग्राम ठोठूपुरा, केलाखेड़ा भुजवानगला, बाजपुर ऊधमसिंह नगर, उसका दूसरा साथी मनमोहनजीत सिंह ग्राम बैरिया रोड, लखनपुर, बाजपुर का रहने वाला है। फरार महिला किरणदीप कौर खुशवंत सिंह की पत्नी है।

 पुलिस ने बताया कि यह लोग बराड़ ओवरसीज के नाम से रुद्रपुर में विदेश भिजवाने का ठेका लेकर लोगों से ठगी करते थे। कई लोगों से पैसा लेने के बाद उन्होंने कंपनी का ऑफिस बंद करने के साथ ही अकाउंट भी बंद कर दिया था। इस मामले में तीन मुकदमें पंजीकृत किए गए थे, जिनमें इन लोगों पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी का आरोप था। 8 मामले इनके खिलाफ जांच में चल रहे हैं, ऐसे में 2 से ढाई करोड़ रुपए की धोखाधड़ी इन लोगों द्वारा प्रतीत होती है। पुलिस ने बताया इन सभी को गिरफ्तार करने के बाद उनकी संपत्ति भी सीज की जाएगी। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विक्रम सिंह राठौड़ के अलावा वरिष्ठ उपनिरीक्षक कमाल हसन केसी आर्य, उप निरीक्षक दिनेश परिहार, उमेश त्यागी, विशाल रावत, ममता आर्य आदि शामिल थे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद