राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सात नवम्बर को पंतनगर में   तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट सभागार में ली बैठक  

रुद्रपुर। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगामी 07 नवम्बर 2023 को गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम (35 वां दीक्षांत समारोह) की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि पंतनगर एयरपोर्ट से तराई भवन व कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा के दृष्टिगत सभी प्वाइंट चिन्हित कर सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर ली जाए। उन्होने कहा कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक न हो इसका विशेष ध्यान रखे। उन्होने एनएचएआई व लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिये कि निर्धारित रूठ पर यदि सड़क पर कही गड्डे है तो उसे तत्काल मरम्मत कर 03 नवम्बर तक हर-हाल में ठीक करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि यदि कही पर विद्युत पोल आड़े-तिरछे है तो उसे ठीक करते हुये जंग लेगे खम्भो को पेंट कर ठीक कर लें। उन्होने डायरेक्टर पंतनगर एयरपोर्ट को निर्देश दिये कि शौचालय, पानी, पार्किगं आदि सभी व्यवस्थाएं समय से दुरूस्थ कर लें यदि काही पुताई/पेंट की आवश्यकता है तो तत्काल कर लिया जाये। उन्होने पंतनगर विश्वविद्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिये कि कार्यक्रम स्थल व कैम्पस के भीतर यदि कही मरम्मत या पुताई/रंगरोगन के कार्य किये जाने है तो उसे समय से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सड़क के किनारे यदि कही पर पेड़ो की लोपिंग की आवश्यकता है तो उसे समय से लोपिंग आदि कराकर ठीक कर लिये जाये।

बैठक के उपरांत जिलाधिकारी ने पंतनगर एयरपोर्ट, तराई भवन व कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, डीएफओ हिमांशु बागरी, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, एसपी मनोज कत्याल, निदेशक विमानपत्तन सुमित सक्सेना, नगर आयुक्त नरेश चन्द्र दुर्गापाल, ओसी कलेक्ट्रेट अमृता शर्मा, उप जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, गौरव पाण्डेय, एससी लोनिवि हरीश कुमार, डेम जीबी पंत विवि डॉ0 विवेकानंद सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    रुद्रपुर: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड और कोटद्वार के दीपक कुमार सहित जन हितों के मुद्दों की पैरवी करने वाले अधिवक्ता नवनीश नेगी को मिली धमकी के बाद अधिवक्ताओं…

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    रुद्रपुर :-वीवीआईपी कार्यक्रम हो या फिर महाकुंभ जैसे धार्मिक कार्यक्रम । हमेशा पुलिस का घुड़सवार दस्ता अहम किरदार निभाता है,लेकिन बड़ी हैरानी की बात है कि सीमावर्ती यूपी से सटा…

    You Missed

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा

    एक करोड़ की फिरौती का खेल, इरम ने रचा सुसाइड का ड्रामा

    13 वर्षीय बालिका की बरामदगी का उठा मुद्दा  एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान