रेनबो स्कूल की प्रधानाचार्या पायल भारती ने लगाई फांसी पति ने लगाया विद्यालय प्रबंधन पर कार्य को लेकर अत्यधिक दबाव बनाने का आरोप पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा पुलिस पायल के पति और बच्चों से कर रही है पूछताछ पायल भारती के पास से या घर से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट  

Spread the love

रुद्रपुर । गत रात्रि ओमेक्स कालोनी निवासी नगर के एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल रेनबो पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल ने अज्ञात कारणों के चलते संदिग्ध हालातों में घर में फांसी लगा ली । परिजन उसे उपचार के लिए तत्काल जिला अस्पताल ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सिडकुल चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर परिजनों से आवश्यक जानकारी ली और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा । पायल भारती के पास से या घर से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
जानकारी के मुताबिक मूल रूप से करनाल हरियाणा निवासी सुयोग भारती का ट्रांसपोर्ट का करनाल में ही कारोबार है। उसकी पत्नी 37 वर्षीय पायल भारती यहां ओमेक्स के गंगेज सी 107 में पति सुयोग भारती एवं दो पुत्रियों के साथ रह रही थी। शुक्रवार रात पायल ने संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फांसी लगा ली। जब पायल के पति सुयोग भारती घर लौटे तो उन्होंने पत्नी पायल भारती पत्नी को पंखे से दुपट्टे  से बने फांसी के फंदे झूलता देख घबरा गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के फ्रलैट के लोग भी निकल आए। जिस वत्तफ़ पायल ने यह कदम उठाया, उनकी नौ वर्षीय छोटी बेटी घर में सो रही थी, जबकि बड़ी बेटी एनसीसी कैंप में बाहर गई हुई है। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सिडकुल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पायल भारती के पास से या घर से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। परिजन आनन-फानन में पायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच कर रही है। इधर परिजनों का आरोप है कि मृतका प्रिंसिपल पायल भारती पर विद्यालय प्रबंधन का कार्य को लेकर अत्यधिक दबाव बना रहता था। जिस कारण पायल पिछले काफी समय से मानसिक तनाव में रहती थी। वहीं दूसरी ओर विद्यालय प्रबंधन ने ऐसे किसी भी आरोप को सिरे से नकार दिया है। पुलिस ने मामले की जानकारी मृतका के परिजनों को भी दे दी है। पुलिस का कहना है कि मृतका के परिजनों के आने के बाद संभवतः स्थिति कुछ स्पष्ट हो सकेगी।  पुलिस पायल के पति और बच्चों से पूछताछ कर रही है। सोसाइटी में इस घटना को लेकर तरह के तरह की चर्चाएं और सनसनी का माहौल है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    फ्री में चाऊमीन न देने पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बोले- हम इलाके के बदमाश

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर  :-कोतवाली इलाके की रम्पुरा बस्ती गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। जब तीन से चार युवक एक चाउमीन के ठेले पर फ्री में चाउमिन खाने आते है।…

    पुताई से इंकार पर पेंटर पर जानलेवा हमला

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-थाना कोतवाली इलाके के गांव मलसी में जब एक पेंटर ने पुताई करने से इंकार कर दिया। तो कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने पेंटर पर ईंट-पत्थर से प्रहार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फ्री में चाऊमीन न देने पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बोले- हम इलाके के बदमाश

    फ्री में चाऊमीन न देने पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बोले- हम इलाके के बदमाश

    पुताई से इंकार पर पेंटर पर जानलेवा हमला

    आबकारी और पुलिस पस्त, शराब माफिया मस्त; रम्पुरा में फूटा लोगों का गुस्सा

    आबकारी और पुलिस पस्त, शराब माफिया मस्त; रम्पुरा में फूटा लोगों का गुस्सा

    किच्छा में लाखों की चोरी का खुलासा, तीन अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

    किच्छा में लाखों की चोरी का खुलासा, तीन अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

    डॉ. अनीस बेग के आवास पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, सपा कार्यकर्ता, विचारधारा को मजबूत करने का लिया संकल्प

    डॉ. अनीस बेग के आवास पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, सपा कार्यकर्ता, विचारधारा को मजबूत करने का लिया संकल्प

    जिम की आड़ में ब्लैकमेलिंग का काला खेल नशीला पेय पिलाकर महिलाओं से दरिंदगी करने वाले दो भाई गिरफ्तार

    जिम की आड़ में ब्लैकमेलिंग का काला खेल नशीला पेय पिलाकर महिलाओं से दरिंदगी करने वाले दो भाई गिरफ्तार