राष्ट्रीय प्रतियोगिता में करिजमेटिव के बच्चों का रहा दबदबा

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में करिजमेटिव के बच्चों का रहा दबदबा
करिजमेटिव अबेकस के बच्चों ने आठ मिनट में गणित के दो सौ प्रश्नों के दिए उत्तर
सितारगंज । गाजियाबाद में आयोजित कॉग्निटों के दूसरे राष्ट्रीय स्तरीय अबेकस चैंपियनशिप में करिजमेटिव अबेकस के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बच्चों ने 8 मिनट में गणित के लगभग दो सौ प्रश्नों के उत्तर दिए।
गाजियाबाद में आयोजित कॉग्निटो नेशनल अबेकस प्रतियोगिता में वारिया ग्रोवर एवं मन्नत ग्रोवर विजयी रही जबकि एसपी सिंह का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। तीनों विजयी प्रतिभागियों को कॉग्निटो अबेकस  के  सीईओ गौरव मित्तल एवम कुमाऊं हेड मयंक गर्ग ने गाजियाबाद में ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कॉग्निटों सेंटर इंचार्ज राधा रस्तोगी ने बताया कि अबेकस क्लास विशेष रूप से 5 वर्ष से 15 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों के लिए बनाई गई है। अबेकस कोर्स से बच्चों का आत्मविश्वास और याददाश्त बढ़ती है। अबेकस कोर्स को करने के बाद बच्चों में गणित का डर हमेशा के लिए खत्म हो जाता है। बच्चों में कैलकुलेशन की क्षमता कैलकुलेटर से भी तेज हो जाती है। निर्देशक आशीष पाण्डेय ने बताया कि जल्दी ही सिटी लेवल अबेकस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर एडवोकेट अमित रस्तोगी, मुकेश श्रीवास्तव, मोंटी ग्रोवर, रिंकू ग्रोवर, संतोष सिंह, रिंकी ग्रोवर, हिना बोरा, रिद्धि तिवारी, वैशाली गुप्ता, विशाखा गुप्ता, निकिता जोशी, गीतिका कोहली, रजनीश तिवारी,चंपा आदि लोग उपस्थित थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद