राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु  22 बैंचों का किया गठन   

Spread the love

रूद्रपुर। जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु कुल 22 बैंचों का गठन किया गया है। यह जानकारी देते हुए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिन कुमार पाठक ने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के निर्देशानुसार 13 मई बरोज द्वितीय शनिवार को जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रत्येक तहसील न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि 13 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु कुल 22 बैंचों का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बैंच में एक न्यायिक अधिकारी को पीठासीन अधिकारी तथा एक अधिवक्ता को सदस्य नामित किया गया है। उन्होंने बताया कि गठित बैंचों द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में नियत वादों का निस्तारण किया जायेगा और इसके अतिरिक्त प्री-लिटिगेशन जो मामले जो अभी न्यायालय में नहीं हैं, जिसमें विद्युत, जलकर, बैंक, इश्यारेंस कम्पनीय इत्यादि से संबंधित मामले भी राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाये जायेंगे। श्री पाठक ने जिले की आम जनता से अनुरोध किया है कि जो भी व्यक्ति अपने लम्बित मामले जैसे- शमनीय, आपराधिक, चौक बाउंस, वैवाहिक मामले इत्यादि राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित कराना चाहता है व्यक्तिगत रूप से स्वंय या अपने अधिवक्ता द्वारा अपने मामलें को निस्तारित करवा सकते हैं।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी