रिक्रूट निष्ठा व अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का करें  निर्वहन: मुरुगेशन 46वीं वाहिनी के दीक्षांत परेड के बाद पुलिस को मिले 194 जवान

Spread the love

रूद्रपुर।  निदेशक सतर्कता अपर पुलिस महानिदेशक वी मुरुगेशन ने कहा प्रशिक्षण के उपरांत सभी रिक्रूट पुलिस सेवा में निष्ठा व अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। वह    46 वीं वाहिनी पीएसी में आयोजित दीक्षांत परेड में बतौर मुख्य अतिथि प्रशिक्षित रिक्रूटों को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि अपने कार्यों से पुलिस व परिवार का नाम रोशन करें,  उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दीं। वाहिनी के सेनानायक पंकज भट्ट ने कहा कि आज की दीक्षांत परेड में कुल 194 रिक्रूट आरक्षी शामिल हैं। जिन्हें दीक्षांत परेड के बाद सम्बंधित जनपदों को रवाना किया जायेगा। उन्होंने बताया गहन प्रशिक्षण के दौरान रिक्रूट आरक्षियों को ड्रिल, पदादि, शस्त्र, आपदा प्रबंधन, आतंकवाद, जंगल प्रशिक्षण, बम डिस्पोजल, प्राथमिक चिकित्सा, यूएसी, अग्निशमन,कम्यूटर,तैराकी, आई आईडी, ब्लास्ट मेमो व राहत तथा बचाव कार्य आदि का प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा विभिन्न कानूनों की विस्तार से जानकारी दी गई। दीक्षांत परेड पर प्रशिक्षण के दौरान उत्कर्ष प्रदर्शन करने वाले रिक्रूटों व अधिकारियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व श्री मुरूगेशन का वाहिनी पहुंचने पर सेनानायक पंकज भट्ट ने स्वागत किया। श्री मुरूगेशन परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। कार्यक्रम के दौरान उप सेनानायक वीर सिंह, उप सेनानायक 31 वाहिनी उत्तम सिंह, सहायक सेनानायक भूपेन्द्र सिंह धौनी, शिविर पाल अजय कुमार आर्य, राकेश माहरा, प्रतिसार निरीक्षक खुशाल सिंह रावत, भूपेश पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक कुमाऊं क्षेत्र हरीश वर्मा, सूबेदार सैन्य सहायक 46 बलवंत सिंह, 31 वाहिनी के खुर्शीद अली, एसआई शंकर लाल, सुभाष जोशी, मनमोहन सिंह, प्लाटून कमांडर मंगल सिंह, निरीक्षक महिपाल सिंह, आरटीसी मेजर श्याम सुंदर, वाहिनी मेजर रमेश चन्द्र शर्मा, सहित समस्त आईटीआई, पीटीआई, प्रशिक्षण स्टाफ व रिक्रूट आरक्षियों के परिजन मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी